फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण की 281 वाली पारी बनी 50 सालों की वेरी वेरी स्पेशल पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से करीब 15 साल पहले कोलकाता के ईडन गार्डन में 11 मार्च से 15 मार्च 2001 के बीच वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में वीवीएस लक्ष्मण की ऐतिहासिक पारी को कौन भूल सकता है? इसी मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैचों की जीत को ब्रेक दिया था।
विज्ञापन


यह मैच वैसे शुरुआती दिनों में उतना आसान नहीं लगा। पहला पारी में टीम इंडिया विपक्षी ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। लेकिन दूसरी पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने 281 रनों की अद्भुत पारी खेली। उनके साथ राहुल द्रविड़ ने भी शतक ठोका और 180 रन बनाए। टीम इंडिया 171 रनों से मैच जीता था।

लक्ष्मण की इस वैरी वैरी स्पेशल पारी को पिछले पचास सालों में टेस्ट की सबसे बेस्ट पारी चुना गया है। क्रिकेट मंथली की ओर से पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों द्वारा किए गए वोटिंग के आधार पर लक्ष्मण का चुनाव हुआ है। इस मैच में लक्ष्मण ने पहली पारी में 59 रन और दूसरी पारी में 281 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगारू भी बोल उठे थे 'वैरी वैरी स्पेशल

वीवीएस लक्ष्मण की ऐतिहासिक पारी से मंत्रमुग्‍ध सिर्फ उनके साथी‌ ‌क्रिकेटर ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी हो गए थे। मैच के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा था, "मैंने लक्ष्मण को आउट करने की बहुत कोशिश की लेकिन शायद वह उनका दिन था। वह गेंद को लगातार हिट कर रहे थे। कोई भी गेंद खेलने में उनको परेशानी नहीं हो रही थी।"

वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी लक्ष्मण की खास पारी को अद्भुत बताया और उसे ऐतिहासिक करार दिया था। उन्होंने कहा था, लक्ष्मण बल्लेबाजी के दौरान बेहद सजग दिख रहे थे।

क्रिकेट मंथली की ओर से जारी की गई 50 सालों की खास 50 टेस्ट पारियों में पूर्व कैरेबियाई कप्तान ब्रायन लारा की 4 पारियां ली गई हैं। लारा इकलौते बल्लेबाज हैं जिनकी चार पारियां इसमें सम्मिलित हैं। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान बॉथम की तीन पारियां शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें