फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल क्रिकेट एकेडमी: वीवीएस लक्ष्मण ने एनसीए प्रमुख के पद से किया इनकार, बीसीसीआई तलाश रहा द्रविड़ का विकल्प

Mon, 18 Oct 2021 01:10 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी का प्रमुख बनने से इनकार कर दिया है। बीसीसीआई इस पद के लिए राहुल द्रविड़ का विकल्प तलाश रहा है। टी-20 विश्व कप के बाद द्रविड़ सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पदभार संभालेंगे। 
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण से राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी का प्रमुख बनने के लिए संपर्क किया था। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने एनसीए के प्रमुख पद से इनकार कर दिया है। लक्ष्मण के मना करने के बाद बीसीसीआई नेशनल क्रिकेट एकेडमी प्रमुख के लिए अपनी खोज जारी रखेगा। क्योंकि एनसीए के मौजूदा हेड राहुल द्रविड़ आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन

अनुभवी उम्मीदवार की तलाश

इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जिसने भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। वीवीएस लक्ष्मण घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए बल्लेबाजी सलाहकार हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइज हैदराबाद के टीम मेंटोर भी हैं। इसके अलावा, 46 वर्षीय लक्ष्मण को अब तक के सबसे महान भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, उन्होंने 134 मैचों में 17 शतकों के साथ 8781 रन बनाए हैं।

बीसीसीआई जारी रखेगा खोज

सूत्र के मुताबिक, वीवीएस लक्ष्मण द्वारा एनसीए के प्रमुख के पद से इनकार करने बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस पद के लिए खोज जारी रखेगा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लक्ष्मण के साथी रहे राहुल द्रविड़ रवि शास्त्री के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन

24 अक्तूबर से शुरू होगा भारत का अभियान

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को खेलेगी। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।. पाकिस्तान आज तक भारत को किसी भी फॉर्मेट के विश्व कप मैच में हरा नहीं पाया है। इन दोनों देशों के बीच टी-20 विश्व कप के तहत अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं जिनमें टीम इंडिया ने 4 जीते और एक मैच टाई रहा। इस टाई रहे मुकाबले को भारत ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। इस तरह पाकिस्तान को विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें