फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण ने उड़ेला दर्द, धोनी करते हैं मनमानी

Sun, 24 Feb 2013 11:52 AM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी पर सीनियर खिलाड़ियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। लक्ष्मण ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में धोनी सीनियर हरभजन सिंह के बजाय रविंद्र जडेजा को ज्यादा तवज्जो देते दिखे।
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मैच के पहले दिन चायकाल से करीब 20 मिनट पहले जब क्लार्क जमने की कोशिश में थे तो धोनी ने हरभजन से गेंद करवाई थी। इसके बाद 51 ओवर के बाद मैच के दूसरे दिन हरभजन को गेंद थमाई गई। माइकल क्लार्क और पीटर सिडल की जोड़ी को तोड़ने के लिए हरभजन के बजाय रविंद्र जडेजा पर विश्वास जताया गया। धोनी के इस फैसले से साफ पता चलता है कि उनका सीनियर खिलाड़ियों में ज्यादा विश्वास नहीं है। उल्लेखनीय है कि मैच के दूसरे दिन हरभजन ने पीटर सिडल का विकेट लिया तो अगले ओवर में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई।

लक्ष्मण ने कहा कि हरभजन 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। वे दुनिया के कुछ खास स्पिनरों में से एक हैं। उन्होंने देश को कई अहम मैच में जीत दिलाई है। अब जब वे लंबे अंतराल के बाद दोबारा टीम में लौटे हैं तो एक कप्तान के तौर पर धोनी को उनपर विश्वास जताना चाहिए। कप्तान से विश्वास नहीं मिलने पर सीनियर खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है। उनका आत्मविश्वास बढ़ने के बजाय घटता है।
विज्ञापन


वेरी-वेरी स्पेशल के नाम से फेमस लक्ष्मण ने कहा कि धोनी को हरभजन की उपयोगिता को समझना होगा। उन्हें उनमें आत्मविश्वास पैदा करना चाहिए, क्योंकि भज्जी एक ऐसे गेंदबाज हैं जो लय में लौटते ही अकेले दम पर मैच निकालने की काबलियत रखते हैं। गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने पहली पारी में 25 ओवरों में 87 रन देकर 1 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 36 ओवरों में 71 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए।

पहले भी लक्ष्मण उठा चुके हैं धोनी पर सवाल
पिछले साल न्यूजीलैंड सीरीज से ठीक पहले लक्ष्मण ने संन्यास की घोषण करके सबको चौंका दिया था। इसके बाद लक्ष्मण ने मीडिया से कहा कि वह क्रिकेट से संन्यास के बारे में धोनी को बता नहीं सके, क्योंकि उनसे संपर्क करना काफी मुश्किल होता है। दोनों खिलाड़ियों के बीच आशंकित विवाद को हवा तब मिल गई जब घर पर आयोजित डिनर में लक्ष्मण ने कप्तान धोनी को नहीं बुलाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें