फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 का दूल्हा देख ट्रेन से कूद भागी 15 की दुल्हन

Sun, 24 Feb 2013 11:22 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ने की उम्र में जबरन बालिका वधू बनाई गई किशोरी चालीस वर्षीय दूल्हा को छोड़ किसान एक्सप्रेस ट्रेन से कूदकर भाग गई। उसे ससुराल (सहारनपुर) ले जाया जा रहा था। यह घटना शनिवार की सुबह बाबतपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। दूल्हा समेत अन्य लोगों ने उसका पीछा किया।
विज्ञापन


किशोरी की गुहार पर गंगापुर के लोग लामबंद हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को उसकी मां के सुपुर्द कर मामले को रफा-दफा कर दिया। बाद में स्टेशन पर परिजनों की मौजूदगी में उसका तलाक भी करा दिया गया।

काशीपुर मड़इयां निवासिनी 15 वर्षीय किशोरी समीप के स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। 19 फरवरी को उसकी मौसी उसे कोडरमा (झारखंड) ले गई। उसे बताया गया था कि उसकी एक अन्य मौसी की तबीयत खराब है। किशोरी के साथ उसकी मां भी कोडरमा गई थी।
विज्ञापन


वहां किशोरी को पता चला कि सहारनपुर के एक 40 वर्षीय व्यक्ति से उसकी शादी तय की गई है। वह शादी के लिए तैयार नही थी। इसके बाद भी जबरन उसका निकाह करा दिया गया। शादी के बाद दूल्हा सलीम उसे लेकर किसान एक्सप्रेस ट्रेन से घर जा रहा था।

बाबतपुर पहुंचने पर ट्रेन की गति धीमी हुई तो किशोरी दूल्हा को छोड़ ट्रेन से कूद गई। वह भागकर गंगापुर निवासी किसान नखड़ूराम के पास पहुंची और उसका पैर पकड़ कर रक्षा की गुहार लगाई। नखड़ूराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी से लैस होकर एकत्र हो गए।

यह देख किशोरी का पीछा कर रहे दूल्हा और उसके समर्थक पीछे हट गए। सूचना पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के अलावा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। मां का कहना था कि वह गरीब है। इसलिए वह लड़की की शादी को मजबूर हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें