फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की 'रन मशीन' से थर्राया पाकिस्तान, एशिया कप से पहले बोले 'कोहली है सबसे बड़ा सिरदर्द'

Thu, 02 Aug 2018 02:35 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुश्ताक मोहम्मद टीम इंडिया के सूत्र संचालक विराट कोहली को दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मानते हैं। उनका कहना है कि विराट कोहली को रोक पाना पाकिस्तान के किसी भी कप्तान के बस की बात नहीं है। एशिया कप में दोनों टीमों के बीच कड़ी जंग देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


74 वर्षीय मुश्ताक मोहम्मद का कहना है कि विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के सबसे जबर्दस्त खिलाड़ी हैं। कोहली बड़े सम्मान के साथ सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ हो रही टेस्ट सीरीज में भी विराट सेना मैदान मारने में कामयाब होगी।

मुश्ताक ने कहा, 'मैं सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को कम नहीं मानता हूं। ये दोनों भी अपने युग के सबड़े बड़े नायक रहे हैं, लेकिन क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली के रिकॉर्ड इस बात के साक्षी हैं कि चिर प्रतिद्वंद्वी टीम का कोई भी कप्तान 'रन मशीन' के रास्ते में नहीं आ सकता।'
विज्ञापन


बता दें कि आगामी एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच कम से कम दो वन-डे मैच खेला जाएगा। इसमें से एक मुकाबला तो दोनों टीमों के बीच क्वालीफाई राउंड में ही हो जाएगा। बता दें कि मुश्ताक मोहम्मद ने 1959 से 1978 के बीच 57 टेस्ट और 10 वन-डे मैच खेले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें