विराट के साथ रिश्ते को लेकर इजाबेल ने की बात
इजाबेल से अलग होने के बाद विराट का नाम अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा और फिर उन दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। वैसे अपने पुराने प्यार पर विराट ने कभी कोई बयान नहीं दिया, लेकिन इजाबेल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हम लोग दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आपसी सहमति से अलग हुए। अब हम दोस्त हैं।'
ब्राजील से हैं इजाबेल लिटे
ब्राजील के रोजारियो शहर से ताल्लुक रखने वाली इजाबेल लिटे एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इजाबेल ने साल 2012 में आई आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी स्टारर सस्पेंस - क्राइम फ़िल्म 'तलाश' से बॉलीवुड में काम किया था। एक समय में इजाबेल का नाम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। तलाश के बाद इजाबेल ने सिक्सटीन, पुरानी जींस जैसी हिंदी फिल्मों के अलावा नरेंद्र, मिस्टर मजनूं और वर्ल्ड फेमस लवर जैसी तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। इजाबेली गुरु रंधावा के चर्चित गाने 'लाहौर' में भी दिखी थीं।