फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो वायरल: शादी से पहले इस विदेशी लड़की के साथ था विराट कोहली का रिलेशन, देखें तस्वीर

Sun, 23 May 2021 03:26 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर ब्राजीलियन एक्ट्रेस के साथ विराट कोहली की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में चर्चा उठी है कि विराट के साथ तस्वीर में आखिर ये लड़की कौन है? 
विज्ञापन
इजाबेल लिटे के साथ विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर किसी फोटो को वायरल होने में कितना समय लगता है? वो भी तब, जब मामला पुराने प्यार का हो। इस बार सोशल मीडिया के वायरल फीवर ने भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को चर्चा में ला दिया है। आजकल सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक पुरानी तस्वीर एक लड़की के साथ वायरल हो रही है। ऐसे में चर्चा छिड़ गई कि तस्वीर में अनुष्का की जगह विराट के साथ ये कौन लड़की है? आइए जानते हैं क्या है इस तस्वीर का सच और क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन


दो साल तक चला था रिश्ता

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह पुराना फोटो साल 2012 से 2014 के बीच का है, जिसमें विराट अपनी पूर्व प्रेमिका इजाबेल लिटे के साथ नजर आ रहे हैं। ब्राजीलियन मॉडल और अभिनेत्री इजाबेल के साथ विराट वर्ष 2012 से 2014 तक रिश्ते में थे। उस समय विराट क्रिकेट के क्षेत्र में अपने पांव जमा रहे थे। ये सारी तस्वीरें उसी समय की हैं। हालांकि, ये रिश्ता महज दो साल तक ही चल सका।

विज्ञापन

विराट के साथ रिश्ते को लेकर इजाबेल ने की बात
इजाबेल से अलग होने के बाद विराट का नाम अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा और फिर उन दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। वैसे अपने पुराने प्यार पर विराट ने कभी कोई बयान नहीं दिया, लेकिन इजाबेल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हम लोग दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आपसी सहमति से अलग हुए। अब हम दोस्त हैं।'

ब्राजील से हैं इजाबेल लिटे
ब्राजील के रोजारियो शहर से ताल्लुक रखने वाली इजाबेल लिटे एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इजाबेल ने साल 2012 में आई आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी स्टारर सस्पेंस - क्राइम फ़िल्म 'तलाश' से बॉलीवुड में काम किया था। एक समय में इजाबेल का नाम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। तलाश के बाद इजाबेल ने सिक्सटीन, पुरानी जींस जैसी हिंदी फिल्मों के अलावा नरेंद्र, मिस्टर मजनूं और वर्ल्ड फेमस लवर जैसी तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। इजाबेली गुरु रंधावा के चर्चित गाने 'लाहौर' में भी दिखी थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें