फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: कोहली ने सिराज की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- वह कभी भी किसी को आउट कर सकता है

Tue, 24 Aug 2021 08:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

पहले दो टेस्ट में 11 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजी मोहम्मद सिराज की भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जमकर तारीफ की। विराट ने कहा कि सिराज कभी भी किसी को आउट कर सकता है। 
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज, विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार यानी 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। तीसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की। विराट ने कहा कि सिराज कभी भी किसी को आउट कर सकता है। बता दें कि हैदराबाद के 27 वर्षीय सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में 11 विकेट चटकाए हैं। सिराज के प्रदर्शन विराट गदगद हैं। 

विज्ञापन

भारतीय कप्तान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरा सिराज के आत्मविश्वास को नए स्तर पर ले गया। कोहली ने कहा कि यही आत्मविश्वास ने उसे आक्रामक बनाया। मैच की पूर्व संध्या पर वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने कहा, 'सिराज के प्रदर्शन से मैं बिलकुल भी हैरान नहीं हूं क्योंकि मैंने उसे करीब से देखा है। वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसके पास हमेशा से कौशल था। आपको इस कौशल का साथ देने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत थी, ऑस्ट्रेलिया सीरीज ने उसे यह आत्मविश्वास दिया।'
विज्ञापन

कप्तान ने कहा, 'वह जब मैदान पर उतरता है जो उसे पता होता है कि वह कभी भी किसी को आउट कर सकता है और अपने खेल पर उसका विश्वास नए स्तर पर पहुंच गया है, जिसके कारण वह जो कर रहा है उसका नतीजा दिख रहा है। उन्होंने कहा, 'उसे देखकर मैं बेहद खुश हूं, वह ऐसा गेंदबाज बनेगा जो आंख से आंख मिलाकर खेलेगा और खिलाड़ियों को आउट करने की कोशिश करेगा और जो डरेगा नहीं, वह पीछे नहीं हटेगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें