फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट छोड़ेंगे टी-20 की कप्तानी: भारत में कभी नहीं हारे टी-20 सीरीज, ऐसा है उनका रिकॉर्ड

Thu, 16 Sep 2021 07:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Virat Kohli T20 Captaincy Record: विराट कोहली ने 90 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से उन्होंने 27 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 14 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को अचानक टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान कर सबको चौंका दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी और कहा कि वह आगामी टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि बतौर कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके रिकॉर्ड के बारे में...

विज्ञापन


वैसे तो विराट कोहली ने 90 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से उन्होंने 27 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 14 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। बतौर कप्तान उनके जीत का प्रतिशत 65.11 का रहा है। बतौर कप्तान विराट कोहली घरेलू सरजमीं पर टी-20 सीरीज (कम से कम तीन मैचों की) कभी नहीं हारे। विराट के इस्तीफे के बाद जाहिर है कि रोहित शर्मा को ही टी-20 टीम कमान सौंपी जा सकती है। सभी का इशारा भी उन्हीं की तरफ है क्योंकि कई मौकों पर उन्होंने इस चीज को साबित भी किया है। रोहित शर्मा ने 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी की है। इनमें से टीम ने 15 मुकाबले जीते जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा।   

भारत ने कोहली के नेतृत्व में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है लेकिन दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (सेना देश) के अलावा वेस्टइंडीज में भी टी-20 सीरीज जीतने में सफल रहा। कोहली ने 2017 में टी-20 फॉर्मेट में भारत की कमान संभाली और उसी साल श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र मैच के रूप में अपनी पहली द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीती। सेना देशों में भारत ने पहली सीरीज दक्षिण अफ्रीका में 2018 में 2-1 से जीती। इसी साल भारत ने इंग्लैंड की मजबूत टीम को उसी की सरजमीं पर 2-1 से हराया। भारत ने विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत 2019-20 में दर्ज की जब कोहली की टीम ने न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 5-0 से हराया।
विज्ञापन



 

विराट कोहली के नेतृत्व पिछली 10 टी-20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन

पिछली 10 सीरीज की अगर बात करें तो विराट की कप्तानी में भारत ने सात सीरीज में जीत दर्ज की है। टीम को एक में हार (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) का सामना करना पड़ा जबकि दो सीरीज ड्रॉ (दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया) रही थी।
 
अंतर जीत/हार/ड्रॉ  बनाम 
3-2 जीत इंग्लैंड
2-1 जीत ऑस्ट्रेलिया
5-0 जीत न्यूजीलैंड
2-0 जीत श्रीलंका
2 -1 जीत वेस्टइंडीज
1-1 ड्रॉ दक्षिण अफ्रीका
2-0 जीत वेस्टइंडीज
0-2 हार ऑस्ट्रेलिया
1-1 ड्रॉ ऑस्ट्रेलिया
2-1 जीत इंग्लैंड


सबसे अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले कप्तान
 
नाम मैच जीते 
असगर अफगान (अफगानिस्तान) 52 42
 एमएस धोनी (भारत) 72 41
इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) 64 37
सरफराज अहमद (पाकिस्तान) 37 29
विराट कोहली (भारत) 45 27
डैरेन सैमी (वेस्टइंडीज) 47 27
विज्ञापन

इस मामले में दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। विराट ने 52.65 की औसत 90 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3159 रन बनाए हैं। 94* उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28 अर्धशतक जड़े हैं। 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज
  • विराट कोहली (भारत)- 3159
  • मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 2939
  • रोहित शर्मा (भारत)- 2864
  • आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) -2473
  • मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान)- 2429

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तान
  • आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 1589
  • विराट कोहली (भारत)- 1502
  • केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) -1383
  • इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)-1371
  • फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका)- 1273
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें