टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में करियर का 41वां शतक लगाया। इस शतक के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं वो रिकॉर्ड्सः
विज्ञापन
2 of 8
विराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया के 314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 48.2 ओवर में 281 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने 95 गेंदों में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 123 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
3 of 8
विराट-सचिन
'गॉड ऑफ क्रिकेट' माने जाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वड़ोदरा में 31 जनवरी 2007 को 369 पारियों में 41वां शतक पूरा किया था। वहीं, मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने केवल 217 पारियों में ही वन-डे करियर का 41वां शतक पूरा कर लिया।
4 of 8
virat kohli
भारतीय कप्तान विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने चार अलग-अलग देशों के खिलाफ सात से ज्यादा शतक लगाए हैं। विराट ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ 8-8 शतक लगाए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से 7 शतक निकले हैं।
विज्ञापन
5 of 8
virat kohli
तीसरे वन-डे में विराट कोहली ने एक खास कीर्तिमान भी अपने नाम किया। दरअसल, विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सिर्फ 63 मैचों में यह कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन
6 of 8
virat kohli
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मानले में विराट कोहली, हाशिम अमला (30-30) शतको के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, पहले नंबर पर 42 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर और 36 शतकों के साथ रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
7 of 8
VIRAT KOHLI ADAM ZAMPA
अपने घर में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ खेलते हुए सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में भी विराट एक खास क्लब में शामिल हो चुके हैं।
वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली सिर्फ 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं। वहीं, अगर एशिया में इंटरनेशनल शतकों (वन-डे और टेस्ट) की बात करें तो तेंदुलकर 71 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा (45) हैं। तीसरे नंबर पर 41 शतकों के साथ भारतीय कप्तान विराट आते हैं।