ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में टीम इंडिया को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 281 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान विराट को अलावा सभी बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया जीत की 'हैट्रिक' से चूक गई। आइए जानते हैं वो पांच 'विलेन', जो रहे टीम इंडिया की इस हार के जिम्मेवारः