फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Murder: रोहित के फैन ने बनाया RCB का मजाक तो विराट के फैन ने कर दी हत्या, बैट से सिर फोड़ा

Sat, 15 Oct 2022 08:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

हत्या के आरोपी धर्मराज को हकलाने की आदत थी और विगनेश ने आरसीबी की टीम के साथ धर्मराज के हकलाने का मजाक बनाया था। इसके बाद आरोपी ने विगनेश की हत्या कर दी और फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के अरियालुर जिले में रोहित शर्मा के एक फैन को विराट और आरसीबी की टीम का मजाक बनाना भारी पड़ गया। आरसीबी का मजाक बनाए जाने से नाराज उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह पुलिस कस्टडी में है। पुलिस के अनुसार दोनों दोस्त शराब के नशे में विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बहस कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी धर्मराज ने अपने दोस्त विगनेश की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान पी विगनेश के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है। वहीं, आरोपी उसका दोस्त धर्मराज है, जिसकी उम्र 21 साल है। दोनों क्रिकेट के खेल में काफी रुचि रखते थे। मृतक विगनेश आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने वीजा का इंतजार कर रहा था। इसके बाद उसे नौकरी के लिए सिंगापुर जाना था। 

Syed Mushtaq Ali Trophy: अर्जुन तेंदुलकर ने की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, हैदराबाद के खिलाफ बरपाया कहर
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
तमिलनाडु के अरियालूर जिले में पोय्युर गांव के रहने वाले विगनेश और धर्मराज अच्छे दोस्त थे। दोनों को क्रिकेट का खेल काफी पसंद था और दोनों साथ में अक्सर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बहस किया करते थे। विगनेश रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस का फैन था, जबकि धर्मराज को विराट कोहली और आरसीबी की टीम पसंद थी। मंगलवार रात भी ये दोनों सिडको इंडस्ट्रियल इस्टेट के पास क्रिकेट पर बात कर रहे थे। दोनों शराब के नशे में थे।

धर्मराज बोलते समय हकलाता था और विगनेश अक्सर इसका मजाक बनाया करता था। मंगलवार के दिन भी विगनेश ने धर्मराज के हकलाने का मजाक बनाया और आरसीबी की टीम के साथ विराट कोहली पर भी कई टिप्पणियां की। शराब के नशे में धर्मराज को यह पसंद नहीं आया और उसने अपने ही दोस्त पर बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद उसके सिर पर क्रिकेट बैट से भी वार किया और घटना स्थल से निकल गया। 

T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास

अगले दिन सुबह विगनेश का शव सिडको फैक्ट्री में काम करने जा रहे कुछ मजदूरों ने देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें