फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ने से 79 रन दूर हैं विराट; 'किंग' ने इस मामले में की 'क्रिकेट के भगवान' की बराबरी

Sun, 12 Nov 2023 05:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

एक वक्त ऐसा लग रहा था कि विराट इस मैच में ही वनडे में 50 शतक के आंकड़े को छू लेंगे और सचिन को पीछे छोड़ देंगे। तभी रोल्फ वान डर मर्व ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अपनी 51 रन की पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप 2023 में आज भारत और नीदरलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने 50+ का स्कोर बनाया। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा ने 54 गेंद में 61 रन, शुभमन गिल ने 32 गेंद में 51 रन और विराट कोहली ने 56 गेंद में 51 रन की पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और राहुल ने भी शतक लगाया। विराट ने 51 रन की पारी खेलने के साथ ही सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त ऐसा लग रहा था कि विराट इस मैच में ही वनडे में 50 शतक के आंकड़े को छू लेंगे और सचिन को पीछे छोड़ देंगे। तभी रोल्फ वान डर मर्व ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। विराट का यह वनडे में 71वां अर्धशतक रहा। वहीं, इस विश्व कप में यह उनका पांचवां अर्धशतक और सातवां 50+ का स्कोर रहा। इस विश्व कप में विराट दो शतक भी लगा चुके हैं। विराट ने किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने के मामले में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की। सचिन ने भी 2003 विश्व कप में सात बार 50+ का स्कोर बनाया था। इस मामले में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन भी हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप में सात बार 50+ का स्कोर बनाया था।

वनडे में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर
खिलाड़ी मैच पारी 100 50 50+
सचिन तेंदुलकर 463 452 49 96 145
विराट कोहली 290* 278 49 71 120
कुमार संगकारा 404 380 25 93 118
रिकी पोंटिंग 375 365 30 82 112
जैक कैलिस 328 314 17 86 103
महेला जयवर्धने 448 418 19 77 96

सचिन के रिकॉर्ड से 79 रन दूर विराट

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के अब इस विश्व कप में नौ मैचों की नौ पारियों में 594 रन हो गए हैं। वह किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी से 79 रन दूर हैं। सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। विराट के पास फिलहाल सेमीफाइनल और अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो दो मैच हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि विराट सचिन को पीछे छोड़ देंगे। अगर विराट 80 रन और बनाते हैं तो वह विश्व कप के इतिहास में किसी एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत साल
सचिन तेंदुलकर 11 11 673 61.18 2003
मैथ्यू हेडन 11 10 659 73.22 2007
रोहित शर्मा 9 9 648 81.00 2019
डेविड वॉर्नर 10 10 647 71.88 2019
शाकिब अल हसन 8 8 606 86.57 2019
विराट कोहली 9* 9 594 99.00 2023
क्विंटन डिकॉक 9* 9 591 65.66 2023
विज्ञापन

विराट और श्रेयस ने की रोहित-शुभमन की बराबरी

श्रेयस अय्यर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट की यह पारी इसलिए भी शानदार रही क्योंकि उन्होंने वनडे में 120वीं बार 50+ का स्कोर बनाया। वनडे में सबसे ज्यादा 50+ के मामले में विराट सिर्फ सचिन से पीछे हैं। सचिन ने 145 बार ऐसा किया था। 145 में 96 अर्धशतक और 49 शतक शामिल हैं। वहीं, विराट 71 अर्धशतक और 49 शतक लगा चुके हैं। विराट और श्रेयस के बीच इस विश्व कप में चौथी बार 50+ रन की साझेदारी हुई। इन दोनों ने नीदरलैंड के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। यह इस विश्व कप में किसी जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा बार 50+ रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड है। इस मामले में दोनों ने रोहित और शुभमन की जोड़ी की बराबरी की। रोहित-शुभमन ने भी इस विश्व कप में चार बार 50+ रन की साझेदारी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें