कोलकाता की घटना को लेकर गांगुली ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है। इस पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर और सावधानी बरतने की जरूरत है।'
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के अंदर एक युवा महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की निंदा की। एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि एक बेटी के पिता होने के नाते वह इस घटना से बहुत सदमे में हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और भारत को सुरक्षित माना जाता है और किसी एक घटना के आधार पर पूरी व्यवस्था पर कोई निर्णय नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
गांगुली ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है। इस पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर और सावधानी बरतने की जरूरत है। यह किसी भी जगह हो सकता है तो ऐसा न हो इसके लिए सिर्फ अस्पताल ही नहीं बल्कि सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता है। हालांकि ऐसी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह विशेष मामला एक अस्पताल के अंदर हुआ।'
Trending Videos
कोलकाता की घटना पर गांगुली का बयान
पोंटिंग और गांगुली
- फोटो : IPL/BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मेडिकल कॉलेज में मजबूत सुरक्षा उपायों का आह्वान किया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या की शिकार एक महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार सुबह उसके सेमिनार कक्ष में पाया गया। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गांगुली ने यह भी कहा कि किसी एक घटना के आधार पर पूरे सिस्टम की आलोचना करना सही नहीं होगा। पूर्व बीसीसीआई प्रमुख ने कहा कि उनका मानना है कि पश्चिम बंगाल और भारत में महिलाएं आम तौर पर सुरक्षित हैं और ऐसे जघन्य अपराध दुनिया में कहीं भी हो सकते हैं।
गांगुली ने कहा- विनेश रजत की हकदार
विनेश फोगाट
- फोटो : Twitter
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती के फाइनल से विनेश फोगाट की अयोग्यता पर भी बयान देते हुए कहा कि वह रजत पदक की हकदार हैं। पेरिस ओलंपिक फाइनल से बाहर होने के बाद फोगाट ने गुरुवार को कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी। फोगाट ने मंगलवार रात सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया था। वह स्वर्ण पदक के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार थी, लेकिन बुधवार को वजन सीमा का उल्लंघन करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।
गांगुली ने विनेश को लेकर क्या कहा?
विनेश फोगाट
- फोटो : Twitter
अयोग्य करार दिए जाने के बाद फोगाट ने खेल पंचाट से रजत पदक देने का अनुरोध किया था। गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें सटीक नियम नहीं पता, लेकिन वह निश्चित रूप से ठीक से योग्य रही होंगी। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि असल नियम क्या है, लेकिन मुझे यकीन है कि जब वह फाइनल में पहुंची होंगी तो उसने सही तरीके से क्वालिफाई किया होगा। इसलिए जब आप फाइनल में जाते हैं, तो यह या तो रजत या स्वर्ण होता है। उसने सही या गलत तरीके से अयोग्य ठहराया, मुझे नहीं पता। लेकिन वह कम से कम रजत पदक की हकदार तो हैं।'
इससे पहले खेल पंचाट पंचाट (सीएएस) ने पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए गए विनेश फोगाट को रजत पदक देने के बारे में अपना फैसला देने की समय सीमा मंगलवार, 13 अगस्त तक बढ़ा दी। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक फाइनल से अयोग्य होने के बाद एक्स पर एक भावनात्मक संदेश साझा किया था। एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट में फोगाट ने हार और कृतज्ञता की भावना व्यक्त करते हुए कहा, 'मां कुश्ती मेरे खिलाफ जीती, मैं हार गई। मुझे माफ कर दो, तुम्हारा सपना और मेरी हिम्मत टूट गई। अब मुझमें कोई ताकत नहीं बची है। अलविदा कुश्ती 2001-2024। क्षमा के लिए मैं हमेशा आप सभी का ऋणी रहूंगा।'