मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वोत्तर सातों राज्यों समेत देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज वाली, जलवायु अनुकूल एवं जैव-सुदृढ़ किस्में जारी करेंगे। पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। अमर उजाला की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे शिक्षक सम्मान समारोह-2024 को लेकर स्कूलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 40 से ज्यादा स्कूल आवेदन कर चुके हैं।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त( सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
Weather: आज यूपी-उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट
पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से आफत की बारिश जारी है। सबसे तगड़ी मार पहाड़ी राज्यों पर पड़ रही है। मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में जगह-जगह भूस्खलन हुआ और इसके परिणामस्वरूप बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और बड़ी संख्या में लोग जहां-तहां फंस गए। पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
Crop: PM मोदी आज उच्च उपज वाली फसलों की 109 किस्में करेंगे जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज वाली, जलवायु अनुकूल एवं जैव-सुदृढ़ किस्में जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
नटवर सिंह (फाइल)
- फोटो : एएनआई
Natwar Singh Demise: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 93 साल की आयु में निधन
पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
file pic - फोटो : अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला शिक्षक सम्मान : आवदेन शुरू, अध्यापकों में उत्साह
अमर उजाला की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे शिक्षक सम्मान समारोह-2024 को लेकर स्कूलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 40 से ज्यादा स्कूल आवेदन कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट में सेबी प्रमुख माधबी बुच से जुड़े चौंकाने वाले दावे
- फोटो : एएनआई
Hindenburg Report: हिंडनबर्ग का आरोप- सेबी चीफ का अदाणी की कंपनियों में निवेश
अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। रिपोर्ट में भारतीय शेयर बाजार नियामक सेबी की प्रमुख और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
बारामुला में हुए कसूर रिवाज उत्सव में प्रस्तुति कश्मीरी युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
World Record : कशूर रिवाज उत्सव में 10 हजार युवतियों ने किया कश्मीरी लोक नृत्य
बारामुला की 10,000 युवतियों ने 'कशूर रिवाज' सांस्कृतिक उत्सव में सबसे बड़ा कश्मीरी लोक नृत्य प्रस्तुत करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम ने इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है। पढ़ें पूरी खबर...
अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया
- फोटो : एएनआई
Olympics: अभिनव बिंद्रा को प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया
भारतीय निशानेबाज और ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को पेरिस में प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 142वें सत्र में बिंद्रा को सम्मानित किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
Google: गूगल पर अमेरिकी अदालत के फैसले से और कसेगा प्रतिस्पर्धा आयोग का शिकंजा
दुनिया के दिग्गज सर्च इंजन गूगल की अविश्वास प्रथाओं के खिलाफ अमेरिकी अदालत के ऐतिहासिक फैसले ने भारत में प्रतिस्पर्धा नियामकों, नीति निर्माताओं के लिए जमीनी निहितार्थ पैदा किए हैं। इस अग्रणी फैसले में अमेरिकी जिला जज वाशिंगटन डीसी अमित मेहता ने गूगल को एकाधिकारवादी बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
विनेश फोगाट
- फोटो : PTI
Vinesh Phogat: खेल पंचाट इस दिन सुनाएगा विनेश फोगाट को रजत देने पर फैसला
खेल पंचाट (CAS) का तदर्थ प्रभाग ओलंपिक महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दी गई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर फैसला अब 13 अगस्त यानी मंगलवार को सुनाएगा। मामले पर फैसला पहले शनिवार की शाम को ही आना था। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
Education: दिल्ली विवि में दाखिले के लिए आज जारी होगी संभावित रैंक
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक की 71 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए छात्रों को सिमयुलेटेड रैंक (संभावित रैंक) रविवार (11 अगस्त शाम पांच बजे) जारी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...