फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफीः रवि तेजा के शतक से मेघालय की बड़ी जीत, ये रहा पहले दिन का राउंड अप

Wed, 25 Sep 2019 08:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रवि तेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी 2019-20 की शुरुआत मंगलवार से हुई। पहले दिन कुल मिलाकर 12 मुकाबले खेले गए, जिसमें से सात मुकाबले बारिश और मैदान गीला होने की वजह से रद्द हो गए। आइए जानते हैं पहले दिन खेले गए सभी मैचों की रिपोर्ट।

विज्ञापन


ग्रुप ए
मुंबई बनाम सौराष्ट्र

मुंबई और सौराष्ट्र के बीच मुकाबले को बिना टॉस के ही रद्द घोषित कर दिया गया।

कर्नाटक बनाम हैदराबाद
मैदान गीला होने के कारण कर्नाटक और हैदराबाद के बीच मुकाबले में टॉस भी नहीं हो पाया और मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। 

छत्तीसगढ़ बनाम आंध्रा
छत्तीसगढ़ और आंध्रा के बीच मुकाबले को बिना टॉस के ही रद्द घोषित कर दिया गया। 

ग्रुप बी
दिल्ली बनाम विदर्भ
वडोदरा में मैदान गीला होने के कारण दिल्ली और विदर्भ के बीच मुकाबले को बिना टॉस के ही रद्द घोषित कर दिया गया। 

बड़ौदा बनाम ओडिशा
बड़ौदा और आडिशा के बीच मुकाबले को बिना टॉस के ही रद्द घोषित कर दिया गया। 

महाराष्ट्र बनाम हिमाचल प्रदेश
मैदान गीला होने के कारण महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबले को बिना टॉस के ही रद्द घोषित कर दिया गया। 
 

ग्रुप सी
गुजरात बनाम बंगाल
जयपुर में गुजरात ने बंगाल को 38 रन से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 253 रन बानए। जवाब में बंगाल की टीम 215 रनों पर सिमट गई। बंगाल की तरफ से मनोज तिवारी (0) और ऋद्धिमान साहा (26) बुरी तरह फ्लॉप हुए। गुजरात के लिए रूश कलारिया ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

जम्मू-कश्मीर बनाम त्रिपुरा
त्रिपुरा ने रोमांचक मैच में जम्मू-कश्मीर को 2 विकेट से हराया। जम्मू-कश्मीर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रनों पर ढेर हो गई और त्रिपुरा ने इस लक्ष्य को 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। त्रिपुरा के लिए मिलिंद कुमार (77) और विशाल घोष (62) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

तमिलनाडु बनाम राजस्थान
जयपुर में तमिलनाडु ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जित गुप्ता की अर्धशतकीय पारी की बदौलत नौ विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु ने अभिनव मुकुंद (75) और कप्तान दिनेश कार्तिक (52*) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। खलील अहमद को सिर्फ एक ही विकेट मिल सका।
विज्ञापन

प्लेट ग्रुप
नागालैंड बनाम मणिपुर
देहरादून में बारिश के कारण मणिपुर और नागालैंड के बीच मुकाबला रद्द हो गया। नागालैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जवाब में मणिपुर की टीम ने दो विकेट के के नुकसान पर 44 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद का मुकाबला नहीं हो पाया।

मिजोरम बनाम अरुणाचल प्रदेश
मिजोरम ने अरुणाचल प्रदेश को सात विकेट से हराया। अरुणाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए। जवाब में मिजोरम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मेघालय बनाम सिक्किम
देहादून में मेघालय ने सिक्किम को 194 रनों से हराया। मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए द्वारका रवि तेजा (109) की शतकीय पारी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए।  जवाब में सिक्किम की टीम 124 रनों पर ढेर हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें