# मुंबई vs चेन्नई
रविचंद्रन अश्विन (41 रन और तीन विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद मुंबई ने चेन्नई में खेले गए रोमांचक मैच में तमिलनाडु को 2 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु 183 रन ही बना पाई। रविचंद्रन अश्विन ने 41 रनों की पारी खेली। मुंबई ने 49वें ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। पृथ्वी शॉ सिर्फ 9 रन ही बना पाए, जबकि अश्विन ने 3 विकेट झटके।
# गुजरात vs मध्यप्रदेश
हरप्रीत सिंह (76) की कप्तानी पारी और नमन ओझा (45) की बदौलत मध्यप्रदेश ने चेन्नई में खेले गए मुकाबले में गुजरात को 4 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करके 248 का स्कोर बनाया। जवाब में मध्यप्रदेश ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
ग्रुप 'डी' :
# जम्मू कश्मीर vs सौराष्ट्र
कप्तान परवेज रसूल (67*) की बेहतरीन पारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने सौराष्ट्र को 6 विकेट से मात दी। सिकंदराबाद में खेले गए मैच में सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी की और 267 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 49वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
# हैदराबाद vs विदर्भ
कप्तान फैज फजल (103) के दमदार शतक की बदौलत विदर्भ ने हैदराबाद को 237 रन के विशाल अंतर से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विदर्भ 350 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम 113 रन बनाकर आउट हो गई।
# झारखंड vs सर्विसेज
कप्तान इशान किशन (106), सौरभ तिवारी (56) के शानदार प्रदर्शनों की मदद से झारखंड ने सर्विसेज को 5 विकेट की करारी मात दी। सर्विसेज ने 202 रन बनाए। जवाब में झारखंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया।