फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युजवेंद्र चहल ने खुलेआम बरसाई गोलियां, राइफल उठाकर बोले- बड़ा भारी है

Fri, 30 Mar 2018 09:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : File
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां संस्करण 7 अप्रैल से शुरू होने वाला है और हर टीम अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। लेकिन टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक अलग ही प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू टीम के सदस्य चहल आईपीएल शुरू होने से पहले निशानेबाजी करते हुए नजर आए। 
विज्ञापन


चहल ने अपना यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए चहल ने लिखा, 'आईपीएल से पहले निशानाबाजी की प्रैक्टिस। इस आईपीएल में नंबर वन टार्गेट हार्दिक पांड्या।'

बता दें कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। पांड्या और चहल एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं और दोनों एक दूसरे इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। चहल को आरसीबी ने आईपीएल की नीलामी में 6 करोड़ रुपए में आरटीएम के तहत अपनी टीम में शामिल किया है, जबकि उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिए वीडियो- 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें