फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विराट की जर्सी पहन मैदान में घुस गया फैन, रोहित के पैर छुए; जानें कैसी थी भारतीय कप्तान की प्रतिक्रिया

Thu, 25 Jan 2024 04:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

रोहित के फैन का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस फैन ने विराट के नाम की जर्सी पहनी थी। इस वजह से फैंस और भी ज्यादा प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विराट की जर्सी में रोहित शर्मा का फैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने काफी अच्छी शुरुआत की है। इंग्लैंड को 246 रन पर आउट करने के बाद टीम इंडिया ने तेजी से रन बनाए हैं। पूरी संभावना है कि दूसरे दिन भारत के पास अच्छी बढ़त होगी।
विज्ञापन


इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की 70 रन की पारी के बावजूद भारत ने इंग्लैंड को 250 रन का आंकड़ा नहीं छूने दिया। इंग्लैंड की पारी 64.3 ओवर में खत्म हो गई। ऐसे में भारतीय टीम मैच के पहले दिन ही बल्लेबाजी के लिए आ गई।

दिन के तीसरे सत्र में भारत की पारी शुरू हुई। यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को आक्रामक शुरुआत दिलाई। इस बीच एक फैन मैदान में घुस गया। इस फैन ने विराट कोहली के नाम की जर्सी पहनी थी। मैदान के अंदर पहुंचने के बाद इस फैन ने रोहित शर्मा के पैर छुए। हालांकि, इस दौरान रोहित चुपचाप खड़े रहे। इसके बाद एक सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचा और फैन को बाहर ले गया।
विज्ञापन




रोहित और विराट के इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विराट कोहली निजी कारणों से इस सीरीज के शुरुआती दो मैच नहीं खेल रहे हैं। पहले उनका नाम टीम में शामिल था, लेकिन बाद में विराट ने निजी कारणों का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया। विराट के हटने से श्रेयस अय्यर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला है।

मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। बेन डकेट और जैक क्राउली ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआती मिली, लेकिन बेन स्टोक्स को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा सका। स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 37 और बेन डकेट ने 35 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें