फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले बाबर आजम को लगी चोट? शरीर पर गेंद लगने के बाद दर्द से कराहते दिखे

Sat, 17 Aug 2024 10:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

शहजाद भी स्टार बल्लेबाज को देखने के लिए आए जो मुश्किल में लग रहे थे। चोट के बाद अगली ही गेंद पर शहजाद ने बाबर को क्लीन बोल्ड कर दिया और जश्न मनाया।
विज्ञापन
बाबर आजम को लगी चोट - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी करते हुए नेट्स पर चोटिल हो गए। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज से पहले पाकिस्तान नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहा है। यह टीम एक खराब टी20 विश्व कप के बाद खुद को साबित करने की तैयारी में जुटी हुई है। बाबर आजम भी इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद का सामना करते हुए देखा गया।
विज्ञापन

हालांकि, नेट्स में शहजाद का सामना करते हुए गेंद उनके शरीर पर आकर लगी। गेंद सीधे उनके पेट के आसपास लगी, जिससे उन्हें बहुत तेज दर्द हुआ और वह तुरंत पेट पकड़ कर बैठ गए। शहजाद भी स्टार बल्लेबाज को देखने के लिए आए जो मुश्किल में लग रहे थे। चोट के बाद अगली ही गेंद पर शहजाद ने बाबर को क्लीन बोल्ड कर दिया और जश्न मनाया।

बाबर ने टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे, जिसमें चार पारियों में 40.66 की औसत और 101.66 की स्ट्राइक रेट से 122 रन थे। हालांकि, वह कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे जिससे संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण खेलों में उनकी टीम को नुकसान हुआ।

2023 से टेस्ट में बाबर का निराशाजनक प्रदर्शन
29 वर्षीय बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में 2023 के बाद से सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं रहे हैं। उन्होंने 11 पारियों में 23 की औसत से 253 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम पर कोई अर्धशतक नहीं है। पूर्व कप्तान को आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 चुने जाने के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था, लेकिन तब से वह अपने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन

लाहौर में जन्मे क्रिकेटर बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज में चीजों को बदलने के लिए उत्सुक होंगे क्योंकि पाकिस्तान का लक्ष्य महत्वपूर्ण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक अर्जित करना है। इस बीच बांग्लादेश की टीम अपने देश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के कारण सीरीज की तैयारी के लिए चार दिन पहले पाकिस्तान पहुंच गई है। दो टेस्ट मैच रावलपिंडी और कराची में खेले जाएंगे क्योंकि दोनों टीमों का लक्ष्य व्यस्त टेस्ट कैलेंडर की सकारात्मक शुरुआत करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें