फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आंध्र प्रदेश के वामशी ने एक ओवर में छह छक्के लगाए, युवी-ऋतुराज-शास्त्री के क्लब में शामिल

Wed, 21 Feb 2024 10:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने एक ओवर में छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ वह शास्त्री, युवराज और गायकवाड़ के क्लब में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
वामशी कृष्णा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने बुधवार को विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वह रवि शास्त्री, युवराज सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ के क्लब में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


बुधवार को कडप्पा में रेलवे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज वामशी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ओवर में छह छक्के जड़कर क्रिकेट जगत में कोहराम मचा दिया। रवि शास्त्री (1985), युवराज सिंह (2007) और ऋतुराज गायकवाड़ (2022) के बाद वह एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। 

वामशी का अविश्वसनीय प्रदर्शन
वामशी ने रेलवे के गेंदबाज दमनदीप सिंह के खिलाफ अविश्वसनीय पारी खेली। इस ओवर में उन्होंने छह छक्के जड़कर 36 रन बटोर लिए। इस विस्फोटक पारी के दम पर वामशी ने 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इस मुकाबले में रेलवे के खिलाफ 64 गेंद  में 110 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 छक्के और चार चौके निकले। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वामशी के इस कारनामे का वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन


युवी-ऋतुराज-शास्त्री भी जड़ चुके एक ओवर में छह छक्के
10 अगस्त 1985 को रवि शास्त्री ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी मुकाबले में ये कारनामा किया था। उन्होंने तिलक राज को निशाना बनाते हुए एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। वहीं, 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को निशाना बनाया था। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज के ओवर में लगातार छह छक्के ठोककर सनसनी मचा दी थी। युवी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रचा था। महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने यूपी के शिवा सिंह के खिलाफ एक ओवर में सात छक्के ठोके थे। इस ओवर में एक नो बॉल भी फेंकी गई थी जिस पर गायकवाड़ ने बेरहमी से छक्का ठोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें