फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reports: आईपीएल 2024 में वापसी की तैयारियों में जुटे ऋषभ पंत, प्रैक्टिस सेशन में जमकर बहा रहे पसीना

Wed, 21 Feb 2024 09:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2024 में वापसी के लिए ऋषभ पंत जमकर पसीना बहा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बुधवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्होंने 20 ओवर बल्लेबाजी की। इस दौरान फिजियो भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 में वापसी के लिए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जमकर पसीना बहा रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन से जुड़े तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें स्टार क्रिकेटर को नेट्स पर समय बिताते देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत ने बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान 20 ओवर बल्लेबाजी की। हालांकि, उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं की। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हैं और फिजियो की निगरानी में हैं।
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत कार दुर्घटना में घायल होने के बाद  से एक्शन में नहीं हैं। क्रिकेट से दूर हुए उन्हें एक साल से ज्यादा समय हो चुका है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि आगामी टूर्नामेंट में वह नजर आ सकते हैं। मंगलवार को पंत ने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया था। इसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें वह बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते दिख रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी हालत में पहले के मुकाबले काफी सुधार है। 

कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे पंत
बता दें कि 30 दिसंबर, 2022 को कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद पंत बुरी तरह घायल हो गए थे। उनकी गाड़ी में आग लग गई थी। पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया था और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे के साथ-साथ उनकी पीठ पर भी चोटें आईं थी। अपने चेहरे की चोटों, घावों और खरोंचों को ठीक करने के लिए उन्होंने सर्जरी करवाई। हाल ही में वह इलाज के लिए लंदन भी गए थे। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी देते रहते हैं।
विज्ञापन


22 मार्च से शुरु होगा आईपीएल
आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है। आम चुनाव के बावजूद पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। चुनाव अप्रैल और मई में होने की उम्मीद है और यही मुख्य कारण है कि आईपीएल के 17वें संस्करण के शेड्यूल को अभी तक जारी नहीं किया गया है। धूमल ने कहा कि शुरुआत में सिर्फ पहले 15 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बाकी मैचों की सूची आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद तय की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें