उन्होंने आगे कहा कि जूनियर खिलाड़ियों की सफलता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। खासकर शिवा व मावी ने अपने देश को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव युध्दवीर सिंह ने कहा, 'यूपीसीए को अपने इन युवा क्रिकेटरो पर गर्व है। इससे पहले भी साल 2000 में मोहम्मद कैफ ने अपनी कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी।'
बहरहाल, उन्होंने कहा कि इस बारे में यूपीसीए के पदाधिकारियों से विचार विमर्श करके फैसला किया जायेगा । यह कार्यक्रम अगले माह मार्च में ही किया जायेगा क्योंकि अप्रैल से खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो जायेंगे।