फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: अमेरिका में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता से अमेरिकी राजदूत खुश, पाकिस्तान पर जीत को लेकर कही यह बात

Wed, 26 Jun 2024 02:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी टीम भले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई लेकिन मोनांक पटेल की अगुवाई में टीम ने सुपर-8 तक का सफर तय किया। गार्सेटी ने कहा कि अब वह क्रिकेट के प्रशंसक बन गए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका की टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन अमेरिका में कराने का फैसला लिया। मौजूदा टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के तमाम मैच अमेरिका में ही खेले गए। भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का महामुकाबला नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। अब भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता पर खुशी जताई है।  
विज्ञापन

अमेरिका बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर - फोटो : ICC
अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को दी थी मात
विश्व कप के सह-मेजबान अमेरिका ने छह जून को ग्रुप ए के लीग मैच में सुपर ओवर में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम सुपर आठ में भी प्रवेश नहीं कर सकी और पहले दौर से ही बाहर हो गई थी। गार्सेटी ने पीटीआई से कहा, "क्रिकेट एक धर्म है, जैसा कि हम अक्सर भारत में कहते हैं। मुझे लगता है कि यह एक शानदार खेल है जिसकी अभी अमेरिका में लोकप्रियता बढ़ रही है।"

उलटफेर करने के बाद अमेरिका की टीम - फोटो : ICC
सुपर-8 में पहुंची अमेरिकी टीम 
अमेरिकी टीम भले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई लेकिन मोनांक पटेल की अगुवाई में टीम ने सुपर-8 तक का सफर तय किया। गार्सेटी ने कहा कि अब वह क्रिकेट के प्रशंसक बन गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं क्रिकेट का दीवाना हो गया हूं, जैसा कि सभी जानते हैं। मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि अधिक से अधिक अमेरिकी उस खेल से प्यार करना सीख रहे हैं, जिसे हम 150 साल पहले खेलते थे।"
विज्ञापन

मोनांक पटेल - फोटो : ICC/T20 World Cup
गार्सेटी ने जताई खुशी
गार्सेटी ने सुपर आठ में अमेरिका के प्रवेश को एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हमने पाकिस्तान को हरा दिया। हमने विश्व कप शुरू होने से पहले बांग्लादेश को हराया और हम भारत को हराने के करीब पहुंच गए। मैं करीब इसलिए कह रहा हूं क्योंकि भारत में अमेरिकी राजदूत के तौर पर यह एक बेहतरीन परिणाम है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें