फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ पीएसजी के मेसी ने दागा पहला गोल, शेरिफ तिरसपोल ने रियल मैड्रिड को हराया

Wed, 29 Sep 2021 05:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पीएसजी के खिलाफ मैच में मैनचेस्टर सिटी को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन टीम उसको भुना नहीं पाई। सिटी के दो शॉट क्रॉसबार से टकरा गए।
विज्ञापन
सिटी के खिलाफ पीएसजी के मेसी ने शानदार गोल दागा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएफा चैंपियंस लीग की शुरुआत हो चुकी है। ग्रुप-ए के एक मैच में फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने मैनचेस्टर सिटी को 2-0 से हरा दिया। इस मैच में स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने अपने नए क्लब पीएसजी के लिए पहला गोल दागा। इसके अलावा इद्रिसा गुए ने भी एक गोल दागा। पीएसजी इस जीत से ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंच गई है। इसके अलावा ग्रुप-डी में रियल मैड्रिड को एक नई क्लब शेरिफ तिरसपोल ने 2-1 से हरा दिया।
विज्ञापन


 

मैनचेस्टर सिटी ने कई मौके गंवाए
पीएसजी के खिलाफ मैच में मैनचेस्टर सिटी को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन टीम उसको भुना नहीं पाई। सिटी के दो शॉट क्रॉसबार से टकरा गए। वहीं, बर्नार्डो सिल्वा दो मीटर की दूरी से आसान गोल नहीं कर पाए। उनके शॉट को पीएसजी के गोलकीपर जियानलुइगी डोनरुम्मा ने रोक लिय।

मेसी ने मैच के बाद कहा कि हमारे लिए जीत जरूरी है। मैनचेस्टर सिटी जैसी मजबूत टीम, जो कि ट्रॉफी की दावेदार है, अगर आप ऐसे टीम के खिलाफ जीत दर्ज करते हैं, तो उससे आत्मविश्वास बढ़ता है। मैंने इससे पहले पार्क डेस प्रिंसेस मैदान पर सिर्फ एक मैच खेला है, लेकिन अब समय के साथ यहां के वातावरण में ढल रहा हूं। 


 

चोट के बाद टीम में लौटे मेसी
मेसी इस मैच में चोट के बाद लौट रहे थे। वह पिछले हफ्ते लियोन के खिलाफ लीग-1 मैच में चोटिल हो गए थे। इस मैच में उन्हें 76वें मिनट में मैदान से बाहर बुला लिया गया था। हालांकि, यह मैच पीएसजी ने 2-1 से जीता था। इसके बाद मेट्ज और मोंटेपेलियर के खिलाफ मैच में भी मेसी मैदान पर नहीं उतरे थे।

अगस्त महीने में पीएसजी में शामिल होने के बाद से मेसी ने क्लब के लिए सिर्फ चार मैच खेले हैं। मैच में पूरे 90 मिनट वह सिर्फ एक मुकाबले में खेले हैं। यह मुकाबला क्लब ब्रग के खिलाफ खेला गया था। मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ पीएसजी की छह मैचों में पहली जीत थी।

 
विज्ञापन

रियल मैड्रिड की हार
वहीं ग्रुप-डी में रियल मैड्रिड को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 13 बार की यूएफा चैंपियन इस टीम को शेरिफ ने 2-1 से हरा दिया। उज्बेकिस्तान के विंगर जासुर जाखशिबेव ने पहले ही हाफ में गोल कर शेरिफ को 1-0 से आगे कर दिया था।

इसके बाद 65वें मिनट में करीम बेंजेमा ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के आखिरी कुछ सेकंड में शेरिफ के मिडफील्डर सेबास्टियन थिल ने गोल दाग अपनी टीम को मैच जिता दिया। चैंपियंस लीग में शेरिफ ने लगातार दूसरी टीम को निराश किया है। इससे पहले लीग के पहले मैच में उन्होंने शख्तर दोनेत्स्क को भी हराया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें