स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने पुर्तगाल के फुटबॉल सितारे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। फेडरर पहली बार करीब 802 करोड़ रुपये (106.3 मिलियन डॉलर) के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। 20 बार के रिकॉर्ड ग्रैंडस्लैम फेडरर पिछले 30 साल में फोर्ब्स की सूची में सर्वाधिक कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी बने हैं। पिछले साल पांचवें स्थान पर रहने वाले 38 वर्षीय फेडरर करीब 802 करोड़ रुपये (106.3 मिलियन डॉलर) के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं, उनकी कमाई में 98 करोड़ का इजाफा हुआ है।
पिछले साल शीर्ष पर रहने वाले अर्जेंटीना के स्टार और बार्सिलोना की जान मेसी लगभग 786 करोड़ (104 मिलियन डॉलर) के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पुर्तगाल के रोनाल्डो ने पिछले साल करीब 794 करोड़ रुपये की (105 मिलियन डॉलर) कमाई की है। वह दूसरे क्रम पर बरकरार है। लिस्ट में ब्राजील के फुटबॉल नेमार जूनियर करीब 722 करोड़ रुपये (95.5 मिलियन डॉलर) की कमाई के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।