नाडा के संरक्षण में आने के बाद उसकी ओर से पहली बार क्रिकेटरों के डोप सैंपल दलीप ट्रॉफी के फाइनल में लिए गए हैं। हाल ही में इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच बंगलूरू में खेले गए फाइनल के अंतिम दिन नाडा की टीम ने पांच क्रिकेटरों के डोप सैंपल लिए। ये सैंपल टेस्टिंग के लिए दोहा (कतर) लैब में भेजे गए हैं। बीसीसीआई की शर्त के मुताबिक नाडा ने सैंपल लेने के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर को भी भेजा। अब तक बोर्ड ने इस सैंपलिंग पर कोई एतराज नहीं जताया है। नाडा अब विजय हजारेे ट्रॉफी में क्रिकेटरों के डोप सैंपल लेगी।