टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 16 नवंबर से शुरू होने वाले सीरीज के शुरूआती दो मैचों मे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। इसके कुछ ही दिन बाद पांड्या ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘परिवर्तन से डरो मत….यह आपको एक नई शुरुआत के लिए आगे बढ़ा रहा है।’ खबर लिखे जाने तक इस इस पोस्ट को 12 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि इस पर 634 कमेंट्स भी किया जा चुका है।
पढ़ेंः-टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में इस वजह से दिया आराम
गौरतलब है कि तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे व आखिरी निर्णायक टी-20 मुकाबले में पांड्या चोटिल हो गए थे। इसे ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें आराम दिया। बात दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट, 3 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जायेगी। इस सीरीज का पहला मैच 16 नवम्बर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जायेगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच नागपुर में और तीसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जायेगा।
Don't be afraid of change... it's leading you to a new beginning! pic.twitter.com/2N4KNIXU94
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 11, 2017
फैन्स बीसीसीआई और कोहली से नाराज हो गए थे
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या
- फोटो : ht
टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ आराम देने से उनके फैन्स बीसीसीआई और कप्तान विराट कोहली से नाराज हो गए थे। वजह यह है कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी को श्रीलंका के खिलाफ हो रही टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्टों के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।
फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली थी
राहुल, पांड्या और अक्षर
- फोटो : twitter
निराश फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली थी। पांड्या के प्रशंसकों ने बीसीसीआई, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को टैग करते हुए सवाल पूछे थे कि आखिर किन वजहों से आलराउंडर पांड्या को टीम में जगह नहीं मिली है।
पांड्या काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं
हार्दिक पांड्या
गुस्साए फैन्स ने सवाल दागते हुए पूछा है कि पांड्या काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। टीम के लिए कई बार संकटमोचक की भूमिका में होते हैं। उनका टीम में रहना आवश्यक है। इसके बाद भी उन्हें आखिर जगह क्यों नहीं मिली।
बीसीसीआई ने कहा, डॉक्टरों की सलाह पर आराम दिया गया
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
बीसीसीआई ने हालांकि अपने ट्वीट में फैन्स को जवाब दे दिया है। बीसीसीआई ने कहा है कि हार्दिक पांड्या को रोटेशन पॉलिसी की वजह से टीम से बाहर नहीं किया गया है। बल्कि डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आराम दिया गया है।
दो टेस्ट के लिए पहले पांड्या का नाम टीम में शामिल था
पांड्या और पुजारा
- फोटो : BCCI
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के लिए पहले जब दो टेस्टों के लिए टीम का ऐलान किया गया था उस समय हार्दिक पांड्या का नाम टीम में शामिल था। लेकिन एक बार टीम का नाम फाइनल होने के बाद उसमें फिर से बदलाव करके पांड्या को आराम दे दिया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।