राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) इलाके समेत यूपी के कई जिलों में जल्द ही करीब चार लाख गाड़ियां सीज होने जा रही हैं। यूपी परिवहन विभाग ने बढ़ते प्रदूषण और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के कड़े रुख को देखते हुए नया नियम लागू किया है।
ये है नया नियम
ban on petrol and diesel car
इसके मुताबिक, यूपी के एनसीआर जिलों में 10 साल से पुराने डीजल वाहन और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर रोक लगा दी है। बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए परिवहन विभाग ने एनसीआर समेत आठ जिलों में जहरीला धुंआ छोड़ रहे चार लाख डीजल और पेट्रोल वाहनों को सीज करने का आदेश जारी कर दिया है। पुराने वाहनों को चेकिंग के बाद सीज कर दिया जाएगा।
पढ़ें: बिना किसी खर्च के ऐसे पाएं अपनी गाड़ी से ज्यादा माइलेज, Fuel बचाने का ये है तरीका
इस फैसले के बाद गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, मेरठ में अधिकारियों ने जबरदस्त चैकिंग अभियान चला रखा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी राज्य में प्रदूषण कम करने के लिए दर्जनभर विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि वायु प्रदूषण के मद्देनजर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कड़ा रुख अख्तयार किया हुआ है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए दिल्ली में डीजल जेनरेटरों पर भी रोक लगाई गई है।