ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं। ऐसे में टीम इंडिया में आईपीएल के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आरसीबी टीम के चार खिलाड़ियों को शामिल किया जाना यूजर्स के बीच मजाक का विषय बन गया है। यहां आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी करते हैं।
TEAM: Kohli (C), Rohit, Shikhar, Rahul, Pandey, Jadhav, Rahane, MSD, Hardik, Axar, Kuldeep, Chahal, Bumrah, Bhuvi, Umesh, Shami #INDvAUS pic.twitter.com/sC0UnBfDns
— BCCI (@BCCI) September 10, 2017
आरसीबी कोटा सिस्टम लागू हो गया है।
आईपीएल हैट-ट्रिक
- फोटो : IPL
स्पिनर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को रोटेशन पॉलिसी का हवाला देते हुए बाहर रखा गया है। टीम इंडिया के चयन पर ट्विटर पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। यूजर्स ने कहा है कि टीम इंडिया में आरसीबी कोटा सिस्टम लागू हो गया है। लोगों ने कहा कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बनाता था। अब विराट आरसीबी की टीम बनाता है।
Dhoni csk team banata tha kohli rcb team bana raha hain
— sumanta yuvi (@sumantajha7) September 10, 2017
पिछले रविवार को टीम इंडिया की बीसीसीआई ने घोषणा की है
विराट कोहली
पिछले रविवार को टीम इंडिया की बीसीसीआई ने घोषणा की। जिसमें विराट कोहली के अलावा आरसीबी के तीन अन्य खिलाड़ियों केएल राहुल, यजुवेंद्र चहल और केदार जाधव को टीम में स्थान दिया गया। विराट कोहली की जगह पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। लेकिन आईपीएल में उनकी टीम आरसीबी के तीन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलने से ट्विटर पर लोगों को कमेंट करने का मौका मिल गया। केएल राहुल और यजुवेंद्र चहल ने पिछले श्रीलंका दौरे पर कोई यादगार प्रदर्शन नहीं किया है। यूजर्स ने इन दोनों के चयन पर ज्यादा मजाक उड़ाया है। लोगों ने कहा कि टीम इंडिया में पहले सीएसके का कोटा था पर अब आरसीबी कोटा लागू हो गया है।
Earlier CSK quota (ash jad raina) now RCB quota (chahal rahul jadhav) still No @DineshKarthik
— Boobalan Subramani (@ksboobalan27) September 10, 2017
बीसीसीआई की हुई खिंचाई
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू
आरसीबी के चार खिलाड़ी होने पर यूजर्स ने ट्विटर पर कमेंट किए। यूजर्स ने टीम इंडिया के चयन को आरसीबी कोटा सिस्टम बताया और बीसीसीआई की जमकर खिंचाई की। केदार जाधव और यजुवेंद्र चहल के चयन पर लोगों ने निराशा जताई है। सुरेश रैना और युवराज सिंह को बाहर रखने पर भी यूजर्स ने कमेंट किए हैं।
Without raina and yuvi no cricket but on srilankan tour many does not played well but as same team picked by bcci made ne sorrow
— Thiru619rocks (@thiru619rocks) September 11, 2017
जडेजा ने चयन नहीं होने पर अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला था
बस में सेल्फी लेते जडेजा और कोहली
उल्लेखनीय है कि रविंद्र जडेजा ने टीम में चयनित नहीं होने पर अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला था। बाद में जडेजा ने अपना ट्विट हटा दिया था। रविचंद्रन अश्विन को 2018 के इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए अभी काउंटी में खेलने का और समय दिया गया है।
Is this Indian Team or RCB?
— Durotan (@saiyan_speaks) September 11, 2017