फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC New Jersey: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च, BCCI का खास अंदाज देख रोहित भी हुए हैरान

Mon, 06 May 2024 06:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। बीसीसीआई ने नई जर्सी को लॉन्च करने के लिए खास अंदाज अपनाया। टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी को हेलीकॉप्टर से लॉन्च किया गया। 
विज्ञापन
टीम इंडिया की नई जर्सी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने टी20 विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह मेजबानी में होने वाले इस विश्व कप को लेकर सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारत समेत कई टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने-अपने स्क्वॉड की भी घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का पहला मैच एक जून को खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपना पहला मैच पांच जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस टी20 विश्व कप में टीम इंडिया नई जर्सी में उतरेगी। बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। बीसीसीआई ने नई जर्सी को लॉन्च करने के लिए खास अंदाज अपनाया। टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी को हेलीकॉप्टर से लॉन्च किया गया। 
विज्ञापन

वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा नजर आए। रोहित कुलदीप और जडेजा को कुछ इशारा करते हैं, तभी हेलीकॉप्टर नजर आता है और उस पर टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी टंगी दिखाई पड़ती है। इसे देखकर रोहित, कुलदीप और जडेजा हैरान रह जाते हैं।

जब से बीसीसीआई ने एडिडास को आधिकारिक किट स्पॉन्सर के रूप में शामिल किया है, भारतीय खिलाड़ी सफेद गेंद के दो प्रारूपों में अलग-अलग डिजाइन की गई जर्सी पहन रहे हैं। वनडे जर्सी में कॉलर वाला पैटर्न है। वहीं, पुरानी टी20 जर्सी में भारतीय तिरंगे के अशोक चक्र के शेड्स थे और यह गोल कॉलर वाली थी। उन दोनों के कंधे पर व्हाइट स्ट्रीप्स थे। भारतीय जर्सी के स्पॉन्सर ने इसके लिए मैसेज दिया था- असंभव कुछ भी नहीं है। वहीं, जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है नई जर्सी वी-आकार की है और भगवा आस्तीन है। साथ ही कॉलर पर तिरंगे के स्ट्रीप्स बने हुए हैं। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम - फोटो : ANI
इससे पहले बीसीसीआई ने 30 अप्रैल को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी। टीम की कमान रोहित शर्मा को ही सौंपी गई थी, जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया था। टीम में शिवम दुबे को शामिल किया गया, जबकि रिंकू सिंह बाहर हो गए। वहीं, संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल की भी टी20 प्रारूप में वापसी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें