फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, दिग्गज कोच वासु को दी श्रद्धांजलि

Thu, 02 Sep 2021 03:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल

सार

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारतीय टीम काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी है। टीम इंडिया यह काली पट्टी भारतीय क्रिकेट के मशहूर कोच वासुदेव परांजपे के सम्मान में पहनी है। 30 अगस्त को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
चौथे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया - फोटो : bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला द ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, भारतीय टीम इस मैच में काली पट्टी बांधकर खेल रही है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने यह काली पट्टी भारतीय क्रिकेट के मशहूर कोच वासुदेव परांजपे के सम्मान में पहनी है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने एक फोटो के साथ ट्वीट किया, 'भारतीय क्रिकेट टीम वासुदेव परांजपे के सम्मान में आज काली पट्टी बांधकर खेल रही है।' बीते सोमवार (30 अगस्त) को वासु परांजपे का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर आते ही खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को निखारने वाले वासु ने 82 साल की उम्र में मुंबई के माटुंगा में अपने आवास पर अंतिम सांस ली थी।

वासु ने कोचिंग से पहले खुद भी क्रिकेट के मैदान में हाथ आजमाया था। उन्होंने मुंबई के लिए 28 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने दो शतक और इतने ही अर्धशतकों की मदद से 785 रन बनाए थे। वासु हालांकि अपनी कोचिंग के लिए ज्यादा प्रसिद्ध हुए। उन्होंने सचिन, गावस्कर और वेंगसरकर जैसे दिग्गजों को शुरुआती दिनों में क्रिकेट का पाठ पढ़ाया और आगे बढ़ने में मदद की। वासु 80 के दशक में बीसीसीआई के डायरेक्टर ऑफ कोचिंग भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें