फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन टीम इंडिया पर करोड़ों की बरसात

Mon, 24 Jun 2013 03:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में जब बार-बार बारिश खलल डाल रही थी, तो भारतीय बल्लेबाजों का ध्यान भंग हो रहा था और टीम इंडिया ने इसकी वजह से कई अहम विकेट भी गंवाए।
विज्ञापन


लेकिन जब मैच खत्म हुआ, तो भारतीय टीम की खुशी का ठिकाना नहीं था। बारिश के कारण 20-20 तक सिमटे इस करीबी मैच में टीम इंडिया ने जीत का स्वाद चखा, तो उस पर करोड़ों रुपए की बरसात शुरू हो गई।

रविवार को बर्मिंघम में संपन्न हुए आईसीसी टूर्नामेंट में जीत का परचम लहराने वाली धोनी ब्रिगेड को करीब 12 करोड़ रुपए की ईनामी राशि मिली है।


















इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के हर सदस्य को 1-1 करोड़ रुपए का देने का ऐलान किया है। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को भी 30-30 लाख रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन


38 साल पहले शुरू हुए टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पहली बार जीत का स्वाद चखा है। इससे पहले वह एक बार और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची। लेकिन बारिश से मैच धुलने के बाद उसे श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा।


















महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने अब आईसीसी के सभी बड़े टूर्नामेंट में जीत हासिल कर ली है। टीम आत्मविश्वास से भरी है और अब उसे 28 जून से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लेना है। इसमें भारत के अलावा वेस्टइंडीज और श्रीलंका शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें