फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकैया नायडू की बेटी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2013 03:44 PM IST
दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू की बेटी को धमकी देने के आरोप में तमिलनाडु पुलिस ने 31 वर्षीय एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के रमेश कुमार ने दीपा वेंकेट को धमकी भरे कॉल्स किए थे। दरअसल, तीन साल पहले वह एक लड़की का पीछा किया करता था, जिस पर उसे कुछ लोगों ने धमकी दी थी।

इस पर रमेश ने उन नंबरों को सेव कर लिया, और वो भी इन नंबरों पर धमकी वाले कॉल्स करने लगा। इसी क्रम में उसने दीपा वेंकट के टेलीफोन और मोबाइल नंबरों पर धमकी भरे कॉल किए।
विज्ञापन


टीओआई में छपी खबर के अनुसार, 38 वर्षीय दीपा वेंकट ने महीने भर से आ रहे धमकी और गाली गलौज वाले कॉल्स की शिकायत चेन्नई के पुलिस आयुक्त एस जॉर्ज से की थी।

पुलिस जांच में पता चला कि जिस नंबर से धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं वह सिम कार्ड सरिता कृष्णन के नाम पर लिया गया है। पुलिस ने जब उस युवती को पकड़ा तो उसने सिम कार्ड खोने की जानकारी दी।

फिर पुलिस ने राजेश कुमार को धर दबोचा। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। तीन साल पहले वह एक युवती जननी का पीछा किया करता था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि गिरफ्तारी से पहले जननी से दूर रहने के लिए उसे कई लोग फोन कर धमकाया करते थे। तब उसने सभी नंबर सेव कर लिए थे। फिर उसने बदला लेने के लिए लोगों को धमकी भरे कॉल्स और गाली गलौज करने लगा।

पुलिस को आशंका है कि दीपा वेंकट के घर से उसके किसी कर्मचारी ने रमेश को धमकी भरे फोन कॉल्स किए हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें