विराट कोहली-स्टीव स्मिथ
- फोटो : social Media
घरेलू धरती पर भारत की लगातार 13वीं टेस्ट सीरीज जीत
2013 के बाद से भारत अपने घर में कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। 2012 में आखिरी बार उसे इंग्लैंड से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। तब से भारतीय टीम का विजयी रथ अनवरत जारी है। इस बीच भारत आई ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी लगभग हर टीम को मुंह की खानी पड़ी है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जिसने घरेलू सरजमीं पर दो बार लगातार 10-10 टेस्ट सीरीज जीती है।