मनुष्य के रोने के पीछे पूरी तरह से विज्ञान काम करता है। आपको बता दें कि इंसानों के आंखों से आंसू किसी दुख, परेशानी या बेहद खुशी के मौके पर ही नहीं आते हैं, बल्कि ये किसी खास गंध या चेहरे पर तेज हवा के लगने के वजह से भी आते हैं। वहीं प्याज काटने पर आंसुओं का निकलना आम बात है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हमारे आंखों से आंसू क्यों और कैसे आते हैं?