भारत ने अहमदाबाद में खेले गए पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट 224 रन बनाए। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 225 रन बनाने थे। लेकिन भारत की बेहतरीन गेेंदबाजी के आगे इंग्लिश टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बना सकी। आइए आपको बताते हैं कि भारत को मैच जिताने वाले कौन-कौन खिलाड़ी हीरो साबित हुए।