फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: अभिषेक शर्मा के साथ यह बल्लेबाज करेगा पारी की शुरुआत, सूर्यकुमार यादव ने की पुष्टि

Sat, 05 Oct 2024 08:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ऋषभ पंत को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है और उनकी अनुपस्थिति में सैमसन को पहले विकेटकीपर के तौर पर चुना गया था। सैमसन को मौका देना यह साबित करता है कि टीम प्रबंधन को इस बल्लेबाज पर भरोसा है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि करते हुए बताया है कि बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच रविवार को ग्वालियर में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस फैसले का मतलब है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन को शीर्ष क्रम पर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

सैमसन 2015 में डेब्यू करने के बाद से ही टीम के अंदर-बाहर रहे हैं। सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए आक्रमक बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। सूर्यकुमार यादव का बयान बताता है कि टीम को सैमसन पर भरोसा है, विशेषकर भविष्य में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए यह निर्णय अहम है। सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, संजू सैमसन खेलेंगे और अभिषेक शर्मा के साथ सीरीज में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे। 

सैमसन ने सिर्फ पांच बार टी20 में की है ओपनिंग 
सैमसन ने 30 टी20 में से सिर्फ पांच मैचों में भारत के लिए ओपनिंग की है। उन्होंने 2022 में आयरलैंड के खिलाफ 77 रन बनाए थे। हालांकि, पावरप्ले में उनके पास आक्रमक तरीके से खेलने की क्षमता है। सैमसन की नई भूमिका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके लिए नया मुकाम ला सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज सैमसन के लिए भारतीय टी20 टीम में अपना दावा मजबूत रखने का एक अच्छा अवसर है। 
विज्ञापन

सैमसन के पास खुद को साबित करने का मौका 
ऋषभ पंत को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है और उनकी अनुपस्थिति में सैमसन को पहले विकेटकीपर के तौर पर चुना गया था। सैमसन को मौका देना यह साबित करता है कि टीम प्रबंधन को इस बल्लेबाज पर भरोसा है। अगर सैमसन यह मौका भुनाने में सफल होते हैं तो वह दो साल बाद होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टी20 टीम में अपनी जगह पुख्ता कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें