फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: शोएब अख्तर को वसीम अकरम का जवाब, बताया क्यों बाबर को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड

Wed, 17 Nov 2021 06:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शोएब ने पोस्ट कर लिखा था कि यह काफी विवादास्पद निर्णय था। बाबर यह अवॉर्ड पाने के किसी और से ज्यादा योग्य थे।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके बावजूद विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर डेविड वार्नर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया। अब इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने इस फैसले को गलत बताया और कहा कि बाबर को वार्नर की जगह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया जाना चाहिए था। बाबर ने विश्व कप में छह मैचों में 303 रन बनाए थे। वहीं, वार्नर ने सात मैचों में 289 रन बनाए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शोएब ने पोस्ट कर लिखा था कि यह काफी विवादास्पद निर्णय था। बाबर यह अवॉर्ड पाने के किसी और से ज्यादा योग्य थे। अब शोएब को पाकिस्तान के ही एक पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने जवाब दिया है। वसीम ने कहा कि बाबर भले ही लीडिंग रन स्कोरर हों, लेकिन यह जरूरी नहीं कि जो सबसे ज्यादा रन बनाए, उसे ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया जाए। 

वसीम अकरम ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा- यह जरूरी नहीं कि जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाए, वह योग्य हो। पैनल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रभाव को भी देखते हैं। वह देखते हैं कि किस खिलाड़ी का टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्रभाव रहा है और उसने अपनी टीम की जीत में कितना योगदान दिया है। वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर कई मैच जिताए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट भी जीता, जिसमें वार्नर ने रन बनाए। यह एक और पॉजिटिव चीज थी। इसलिए वार्नर को अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


रिकॉर्ड को देखा जाए तो एक टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में बाबर तीसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली ने 2014 टी-20 विश्व कप में 319 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान ने 2009 टी-20 विश्व कप में 317 रन बनाए थे। बाबर के नाम 303 रन हैं। हालांकि, बाबर अपने पहले टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जरूर बन गए। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ा। हेडन ने 2007 टी-20 विश्व कप में 265 रन बनाए थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें