फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: सूर्या के मुरीद हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, मोहम्मद रिजवान से तुलना पर भड़के

Tue, 08 Nov 2022 11:38 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

भारत के अलावा अन्य देशों के पूर्व खिलाड़ी भी सूर्यकुमार के मुरीद बन गए हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के दो पूर्व कप्तान वसीम अकरम और वकार यूनुस का नाम तो था ही अब शाहिद अफरीदी भी इसमें शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज भारत के सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया है। पूर्व खिलाड़ी उनकी लगातार तारीफ किए जा रहे हैं। भारत के अलावा अन्य देशों के पूर्व खिलाड़ी भी उनके मुरीद बन गए हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के दो पूर्व कप्तान वसीम अकरम और वकार यूनुस का नाम तो था ही अब शाहिद अफरीदी भी इसमें शामिल हो गए हैं। उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में सूर्या की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


अफरीदी से जब पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान और सूर्यकुमार यादव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों की तुलना हो ही नहीं सकती। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा कि सूर्या को अपने खेल के बारे में पता है। रविवार (छह नवंबर) को भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के मुकाबले खेले गए थे। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 32 गेंद पर 32 रन बनाए थे। वहीं, उसी दिन सूर्यकुमार ने 25 गेंद पर नाबाद 61 रन ठोक दिए थे।

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या अच्छी गेंदों पर शॉट लगाते हैं: अफरीदी
अफरीदी ने सूर्यकुमार की तारीफ में कहा, ''वह 200-250 घरेलू मैच खेलकर भारतीय टीम में आए हैं। उन्हें अपने खेल के बारे में मालूम है। वह जो भी शॉट लगाते हैं, अच्छी गेंदों पर लगाते हैं। इसके लिए उन्होंने अभ्यास किया है। आपके पास जितनी क्षमता होगी, आप उतने ही प्रभावशाली खिलाड़ी बनेंगे। आपको अपने शॉट बढ़ाने होंगे। यह फॉर्मटे ऐसा ही है।''

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल

वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार किसी दूसरे ग्रह से आए हैं: अकरम
अफरीदी से पहले वसीम अकरम ने कहा था- मुझे लगता है कि सूर्यकुमार किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। वह अन्य बल्लेबाजों से काफी अलग है। जितने रन उन्होंने बनाए हैं, उन्हें बल्लेबाजी करते देखकर मजा आता है। सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं, बल्कि दुनिया की बेहतरीन बॉलिंग अटैक के सामने भी इसी तरह निडर होकर खेलते हैं। इस पर वकार यूनुस ने कहा- जब सूर्यकुमार इस तरह बैटिंग करता है तो गेंदबाज जाए तो जाए कहां?

ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले
विज्ञापन

वकार यूनुस - फोटो : ANI
सूर्या के लिए प्लान करना मुश्किल: वकार
वहीं, वकार ने कहा था कि सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज के खिलाफ प्लान करना बेहद मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने मेलबर्न में सूर्यकुमार के खिलाफ पाकिस्तान की रणनीति की तारीफ की। वकार ने कहा- उन्हें आउट करने का सबसे सही तरीका क्या है? मुझे लगता है कि टेस्ट या वनडे में उन्हें प्लान कर आउट किया जा सकता है, लेकिन टी20 में गेंदबाज बैकफुट पर होता है। अगर कोई इस तरह की फॉर्म में हो तो उसे गेंदबाजी करना मुश्किल होता है। हालांकि, मुझे लगता है कि पाकिस्तान ने सूर्यकुमार के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी और उन पर शॉर्ट डिलीवरी की बारिश कर दी थी। मुझे लगता है कि यही सही रास्ता हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें