फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: जीत के साथ भारत की राह आसान, पाकिस्तान-बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, जानें सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

Wed, 02 Nov 2022 10:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

बांग्लादेश पर रोमांचक जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड में छह अंक हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही अंक तालिका में टीम इंडिया टॉप पर पहुंच गई है। भारत की इस जीत के साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
1 of 7
टी20 विश्व कप 2022, ग्रुप-2 की अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने तीसरा मैच जीत लिया है। भारत ने अपने चौथे मैच में बांग्लादेश को पांच रन से हराया। इसके साथ ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद आसान हो गई है। वहीं, पाकिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब टीम इंडिया अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल खेल सकती है या दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रह सकती है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के अलावा कोई भी टीम दूसरे ग्रुप में भारत से ज्यादा अंक नहीं हासिल कर पाएगी। 

भारत के पास चार मैच के बाद छह अंक हैं। अंक तालिका में भारतीय टीम पहले स्थान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अब अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतना है। यह मैच हारने पर भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन तब भारत को किस्मत के सहारे की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सुपर-12 राउंड में दूसरे ग्रुप में सभी टीमों के लिए सेमीफाइनल के समीकरण क्या हैं?

IND vs BAN Analysis: विराट के बाद गेंदबाजों का कमाल, पढ़ें कैसे बांग्लादेश के जबड़े जीत छीन लाई टीम इंडिया

विज्ञापन

भारत

2 of 7
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के लिए अब सेमीफाइनल की राह बेहद आसान है। भारत के पास चार मैच के बाद तीन जीत के साथ छह अंक हैं। भारत को अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। यह मैच जीतने पर भारतीय टीम आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। जिम्ब्बावे ने पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर जरूर किया था, लेकिन भारत का रिकॉर्ड इस टीम के खिलाफ शानदार है और टीम इंडिया आसानी से यह मैच जीत सकती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हारने पर भी भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन तब टीम इंडिया को किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका

3 of 7
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
दूसरे ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका की टीम सबसे बेहतर स्थिति में है और इस टीम का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय है। तीन मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के पास पांच अंक हैं। अफ्रीकी टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है। इस टूर्नामेंट में यह टीम है, जो अब तक अजेय है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत और बांग्लादेश को हराया है, जबकि जिम्बाब्वे के साथ उसका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अब दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैचों में से कोई एक जीतना है। 

अगर दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान से हार भी जाता है तो वह अगले मैच में नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। वहीं, बाकी दोनों मैच जीतने पर दक्षिण अफ्रीका नौ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगा।

IND vs BAN Live: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी जीत, बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 5 रन से हराया

बांग्लादेश

4 of 7
बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ हार के साथ ही बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। चार मैच के बाद इस टीम के पास चार अंक हैं और आखिरी मैच में बांग्लादेश को पाकिस्तान का सामना करना है। अगर, बांग्लादेश की टीम यह मैच जीत भी जाती है तो उसके पास छह अंक होंगे। बांग्लादेश का रन रेट भी -1.2 का है। ऐसे में भारतीय टीम अपना आखिरी मैच हारने पर भी बांग्लादेश से ऊपर रहेगी, क्योंकि भारत का रन रेट +0.746 का है। इस स्थिति में बांग्लादेश को उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच हार जाए। दक्षिण अफ्रीका के दोनों मैच हारने पर पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल होगा और इसे जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

IND vs BAN Video: रन आउट होने पर विराट कोहली से भिड़े दिनेश कार्तिक, देखें मैदान पर क्या हुआ?
विज्ञापन

जिम्बाब्वे

5 of 7
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया था, लेकिन बांग्लादेश और नीदरलैंड से हारने के बाद यह टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। चार मैच के बाद जिम्बाब्वे के पास तीन अंक हैं। आखिरी मैच में उसे भारत से भिड़ना है। इस स्थिति में जिम्बाब्वे की हार तय मानी जा रही है। आखिरी मैच जीतने पर भी इस टीम के पास सिर्फ पांच अंक होंगे और भारत अंक तालिका में उससे ऊपर रहेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के दोनों मैच हारने पर पाकिस्तान के पास चार अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में बांग्लादेश और पाकिस्तान का मैच जीतने वाली टीम छह अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

पाकिस्तान

6 of 7
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान ने तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है। तीन मैच के बाद पाकिस्तान के पास सिर्फ दो अंक हैं। हालांकि, पाकिस्तान की टीम अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इसके लिए उसे अपने दोनों मैच जीतने होंगे और दुआ करनी होगी कि भारत या दक्षिण अफ्रीका अपना आखिरी मैच हार जाएं। इस स्थिति में पाकिस्तान के पास छह अंक होंगे। अगर भारत अपना आखिरी मैच हारता है तो उसका रन रेट पाकिस्तान से काफी कम होगा और पाकिस्तान बेहतर रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका अगर दोनों मैच हार जाता है तो अफ्रीका के पास पांच अंक ही रहेंगे और पाकिस्तान छह अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। 

IND vs BAN: विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल बल्लेबाज बने, महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

नीदरलैंड

7 of 7
जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड लाइव स्कोर - फोटो : T20 World Cup/Twitter
नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। नीदरलैंड ने चार मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत हासिल की है। इस टीम के पास दो अंक हैं। आखिरी मैच जीतने पर भी यह टीम चार अंक ही हासिल कर पाएगी। इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका और भारत सहित कई टीमें नीदरलैंड से आगे होंगी और सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। नीदरलैंड का आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ है और अफ्रीकी टीम को मात देना नीदरलैंड के लिए मुश्किल होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें