भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 2007 से 2016 तक 72 मैचों में कप्तानी की थी। इस दौरान टीम इंडिया को 41 में जीत और 28 में हार मिली थी। एक मैच टाई रहा था और दो मुकाबले में नतीजा नहीं निकला था। विराट कोहली बतौर कप्तान 50 में से 30 मैच जीते थे और 16 हारे थे। दो मैच टाई रहे थे। दो मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका फिर बने चोकर्स, नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार, टी20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं। उन्होंने 76 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान कंगारू टीम को 40 में जीत और 32 में हार मिली है। एक मैच टाई रहा है और तीन में नतीजा नहीं आया। उनके बाद धोनी ने 72, इयॉन मोर्गन ने 72, केन विलियम्सन ने 67, बाबर आजम ने 64, विलियम पोर्टरफील्ड ने 56, असगर अफगान स्टनिकजई ने 52 और कोहली ने 50 मैचों में कप्तानी की है।
ये भी पढ़ें: Danushka Gunathilaka: श्रीलंका का बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार, दुष्कर्म का लगा है आरोप
रोहित शर्मा के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला यादगार नहीं रहा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का तो फैसला किया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित ने 13 गेंद पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने वेलिंग्टन मसाकाद्जा के हाथों कैच कराया। रोहित अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए। वह पाकिस्तान के खिलाफ चार, नीदरलैंड के खिलाफ 53, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15, बांग्लादेश के खिलाफ दो और जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 रन बनाकर आउट हुए हैं।