फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM Live Streaming: जिम्बाब्वे को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मैच

Sun, 06 Nov 2022 12:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

India vs Zimbabwe (IND vs ZIM) T20 World Cup 2022 Live Streaming, Telecast: भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल सात टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 71 फीसद मैच जीते है। यानी भारत ने कुल पांच मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे की टीम को केवल दो मैचों में जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का पांचवां मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ है। भारतीय टीम फिलहाल चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक लेकर ग्रुप-दो में पहले स्थान पर है। टीम ने पिछले मैच में बांग्लादेश को पांच रन से हराया था। अब भारत का सामना रविवार को जिम्बाब्वे से है।
विज्ञापन

 

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया।। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।। ग्रुप-वन से न्यूजीलैंड ने पहले और इंग्लैंड ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

ग्रुप-दो में दक्षिण अफ्रीकी टीम की हार से भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम जिम्बाब्वे को हराकर ग्रुप में अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी। अगर भारत जीतता है तो ग्रुप-दो में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगा। हारने पर उसे पहले या दूसरे स्थान के लिए पाकिस्तान या बांग्लादेश से नेट रन रेट की लड़ाई लड़नी पड़ सकती है।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल सात टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 71 फीसद मैच जीते है। यानी भारत ने कुल पांच मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे की टीम को केवल दो मैचों में जीत हासिल हुई। भारतीय टीम इस दबदबे को बरकरार रखने उतरेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला छह नवंबर यानी रविवार को है।

कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे का मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ (1:30) बजे से है। टॉस एक (1:00) बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड (सुबह साढ़े पांच बजे) और पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (सुबह साढ़े नौ बजे) मैच भी इन्हीं चैनलों पर देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें