फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम को मिले इतने रुपये, जानिए वर्ल्ड कप प्राइज मनी की लिस्ट

Mon, 15 Nov 2021 12:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टी-20 वर्ल्डकप में इस बार सभी 16 टीमों पर बतौर प्राइज मनी कुल 5.6 मिलियन डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपए) खर्च किए गए। साथ ही सुपर-12 राउंड के दौरान सभी जीतने वाली टीमों को 2016 सीजन की तरह ही बोनस पॉइंट्स भी दिए गए।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी की तरफ से लगभर 12 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया से तीसरी बाई आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में हारने वाले न्यूजीलैंड को करीब छह करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीमों, जीतने वाली टीम और रनरअप टीम को मिलने वाली प्राइज मनी की घोषणा पहले ही कर दी थी। इस विश्व कप में दुनिया को एक नया चैंपियन मिला है। ऑस्ट्रेलिया पहली बार यह टूर्नामेंट जीता है। वहीं न्यूजीलैंड अपने पहले टी-20 वर्ल्डकप खिताब से एक कदम दूर रह गई। 

आईसीसी ने इस बार चैंपियन टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपए) दिए हैं। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को 800,000 डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपए) मिले। इनके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को भी खाली हाथ घर नहीं भेजा गया। इन दोनों टीमों को भी 4-4 लाख डॉलर (करीब 3-3 करोड़ रुपए) दिए गए।
विज्ञापन


चैंपियन को: करीब 12 करोड़ रुपए
रनरअप को: करीब 6 करोड़ रुपए
सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को: करीब 3 करोड़ रुपए

आईसीसी के मुताबिक, इस बार सभी 16 टीमों पर बतौर प्राइज मनी कुल 5.6 मिलियन डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपए) खर्च किए गए। साथ ही सुपर-12 राउंड के दौरान सभी जीतने वाली टीमों को 2016 सीजन की तरह ही बोनस पॉइंट्स भी दिए गए। इस सुपर-12 राउंड में 30 मैच हुए हैं। इस राउंड में खेलने वाली टीम को 40-40 हजार डॉलर (करीब 30-30 लाख रुपए) दिए गए।
विज्ञापन


फाइनल में दिए गए अवॉर्ड
मिचेल मार्श: प्लेयर ऑफ द मैच (50 गेंदों पर 77 रन बनाकर नाबाद रहे)।
डेविड वार्नर: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (सात मैचों में 48.17 की औसत से 289 रन बनाए)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें