फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: पाकिस्तान के कोच गैरी कस्टर्न ने रखा लक्ष्य, अपने कार्यकाल में हासिल करना चाहते हैं ये उपलब्धि

Mon, 29 Apr 2024 07:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगले तीन साल में दो टी20 विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के अलावा 2026 में भारत में इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जबकि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के नए कोच - फोटो : Social Media/IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी गैरी कस्टर्न को सीमित ओवर की टीम का मुख्य कोच बनाया था। पाकिस्तान टीम के नवनियुक्त कोच कस्टर्न का कहना है कि उन्होंने टीम के लिए दो लक्ष्य रखे हैं। कस्टर्न के अनुसार, पाकिस्तान टीम को अगले तीन साल में कम से कम एक आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करनी चाहिए। 
विज्ञापन


अगले तीन साल में दो टी20 विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के अलावा 2026 में भारत में इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जबकि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है जिसके लिए सोमवार को आयोजन स्थल की घोषणा भी कर दी गई है। भारत की विश्व कप विजेता टीम के मुख्य कोच रह चुके कस्टर्न का मानना है कि बाबर आजम और उनकी टीम इन तीन में से कम से कम एक टूर्नामेंट की विजेता बनकर उभरे। 

'टीम को एकत्रित रखना लक्ष्य'
फिलहाल आईपीएल की टीम गुजरात टाइंटस के मेंटर के रूप में काम कर रहे कस्टर्न ने कहा, अगर आप उन तीन आईसीसी टूर्नामेंट में से किसी एक को जीत सकते हो तो यह एक शानदार उपलब्धि होगी, चाहे वो जून में होने वाला टी20 विश्व कप ही क्यों ना हो। या टीम दो साल बाद भी ऐसा कर सकती है। मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। यदि टीम बेहतर प्रदर्शन करती है तो हमारे पास हमेशा ट्रॉफी जीतने का मौका होगा। इसलिए मेरे लिए यह समझना महत्वपूर्ण होगा कि टीम अभी कहां है और टीम को शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए कहां जाने की जरूरत है। मेरा लक्ष्य पाकिस्तान की सीमित ओवर टीम को एकत्रित रखना भी है। 
विज्ञापन


कस्टर्न के टीम में होने से पाकिस्तान को मिलेगी मजबूती
पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के लिए तैयारियां कर रही है। कस्टर्न के नेतृत्व से टीम को मजबूती मिलेगी और टीम वैश्विक स्तर पर सफलता हासिल कर सकती है। कस्टर्न के पास विश्व कप जीतने का अनुभव भी है जो पाकिस्तान के काम आ सकता है। भारत ने कस्टर्न के कोच रहते ही 2011 में वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी। कस्टर्न के पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे से पहले 22 मई से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें