फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए आज स्कॉटलैंड से भिड़ेगी न्यूजीलैंड

Wed, 03 Nov 2021 06:28 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद केन विलियम्सन की टीम ने भारत को आठ विकेट से हराकर वापसी की। न्यूजीलैंड टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए बाकी तीनों मैच जीतने होंगे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @NZStuffSport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत न्यूजीलैंड टीम टी20 विश्व कप ग्रुप दो के सुपर 12 मुकाबले में बुधवार को स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश का अपना दावा मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन


पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद केन विलियम्सन की टीम ने भारत को आठ विकेट से हराकर वापसी की। न्यूजीलैंड टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए बाकी तीनों मैच जीतने होंगे तो वह कोई कोताही नहीं बरत सकती।

रनरेट बेहतर करने के लिए उसकी नजरें धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करने पर लगी होंगी। पाकिस्तान और भारत जैसी मजबूत टीमों से उसके मुकाबले हो चुके हैं और स्कॉटलैंड तथा नामीबिया कमोवेश कमजोर प्रतिद्वंद्वी हैं। अफगानिस्तान की टीम से उसे जरूर कड़ी चुनौती मिल सकती है। मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें