फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजवान के जज्बे को सलाम: सेमीफाइनल से पहले 36 घंटे आईसीयू में था पाकिस्तानी ओपनर, मैच में बना दिए 67 रन

Fri, 12 Nov 2021 04:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

नजीबुल्लाह ने बताया कि रिजवान को शामिल करना इसलिए जरूरी था क्योंकि वह टीम की जान हैं और उनके रहने से टीम में हिम्मत बनी रहती है। उनसे टीम को अच्छा करने का जज्बा मिलता है।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच हार गई हो, लेकिन उन्होंने दिल जीत लिया है। पाक टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उनके ओपनर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पूरे टूर्नामेंट अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पर क्या आपको पता है, सेमीफाइनल मैच से दो रात पहले रिजवान आईसीयू में थे। उन्हें सांस लेने तक में दिक्कत हो रही थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मैच में वह टीम में लौटे और जोरदार पारी खेली।
विज्ञापन


इस बीमारी से जूझ रहे थे रिजवान
रिजवान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले करीब 36 घंटे तक आईसीयू में रहे थे। उन्हें दुबई के मेडियोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिजवान चेस्ट इन्फेक्शन से गुजर रहे थे और उन्हें सांस लेने भी दिक्कत हो रही थी। इसकी जानकारी पाकिस्तान टीम के डॉक्टर ने मैच के बाद दी। हालांकि, रिजवान ने मैच में वापसी की और शानदार 67 रन बनाए। इसकी बदौलत पाकिस्तान टीम 176 रन का मजबूत स्कोर बना सकी। 

टीम मैनेजमेंट ने उठाया था रिस्क
पाक टीम के डॉक्टर नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा- नौ नवंबर को रिजवान को दिक्कत हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने खुद को जल्द से जल्द फिट करने पर ध्यान दिया और मैच से पहले काफी हद तक रिकवर हो गए। फिर भी मैच से पहले हमें यह संशय था कि रिस्क लेना चाहिए या नहीं। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन


इसलिए जरूरी था रिजवान को शामिल करना
नजीबुल्लाह ने बताया कि रिजवान को शामिल करना इसलिए जरूरी था क्योंकि वह टीम की जान हैं और उनके रहने से टीम में हिम्मत बनी रहती है। उनसे टीम को अच्छा करने का जज्बा मिलता है। बस इसी को सोच कर उन्हें टीम में रखा गया। मैच के दौरान हमने उनका दृढ़ संकल्प देखा। यह दिखाता है कि वह अपने देश और टीम के लिए परफॉर्म करने के लिए आतुर थे। 

हेडन ने रिजवान को लेकर दी थी जानकारी
रिजवान के सेहत को लेकर किसी को जानकारी नहीं थी। सेमीफाइनल मैच शुरू होने के बाद पाकिस्तान के बैटिंग कंसल्टेंट मैथ्यू हेडन ने उनके बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि रिजवान एक शानदार फाइटर हैं। उन्हें फेंफड़े में दिक्कत है, लेकिन उन्होंने गजब का जज्बा दिखाया है। 

मैच के दौरान हेलमेट पर भी लगी थी गेंद
मैच के दौरान पाकिस्तान की पारी में रिजवान को 13वें ओवर में हेलमेट पर भी गेंद लगी थी। इसके बाद मैच को कुछ देर के लिए रोका गया था। उनका कन्कशन हुआ और वह फिट दिखे। इसके बाद वह बल्लेबाजी करते रहे और अपनी टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला। रिजवान और शोएब मलिक दोनों ने मैच से पहले बुधवार को ट्रेनिंग सेशन मिस किया था। दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि, दोनों अनफिट बताए जा रहे थे और ऐसा माना जा रहा था कि वह मैच नहीं खेलेंगे। 

रिजवान ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
रिजवान इस विश्व कप में गजब के फॉर्म में थे। वह अब तक टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम छह मैचों में 281 रन हैं। उनसे आगे बाबर आजम (303 रन) हैं। रिजवान ने इस कैलेंडर ईयर में टी-20 में हजार रन भी पूरे किए। वे इस फॉर्मेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। रिजवान साल 2021 में 20 टी-20 पारियों में 86.08 की औसत और 136.45 के स्ट्राइक रेट से 1033 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें