फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: ग्रुप स्टेज में औसत प्रदर्शन के बाद सुपर-8 में इंग्लैंड ने कैसे पलटी बाजी? कप्तान बटलर ने खोला राज

Mon, 24 Jun 2024 07:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन

सार

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (38 गेंद, नाबाद 83 रन) ने तूफानी पारी की बदौलत रविवार को अपनी टीम को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद कहा कि उन्होंने 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी इसलिए बरती ताकि वे सुपर-8 के ग्रुप दो में शीर्ष पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
अमेरिका बनाम इंग्लैंड - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 में ग्रुप स्टेज के दौरान एक समय ऐसा आया था, जब डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड की टीम पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। हालांकि, यह टीम और इसके खिलाड़ी पुराने रंग में लौटे और पहले सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया। अब इंग्लैंड सुपर-8 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। कप्तान जोस बटलर ने टीम की इस कामयाबी का राज खोला है। उन्होंने बताया कि कैसे खिलाड़ी टीम की किस्मत बदलने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

बटलर ने खेली शानदार पारी

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (38 गेंद, नाबाद 83 रन) ने तूफानी पारी की बदौलत रविवार को अपनी टीम को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद कहा कि उन्होंने 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी इसलिए बरती ताकि वे सुपर-8 के ग्रुप दो में शीर्ष पर पहुंच सकें।

जॉर्डन की हैट्रिक

अमेरिका बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर - फोटो : ICC
क्रिस जॉर्डन की हैट्रिक के बाद बटलर की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बटलर ने मैच के बाद कहा, 'हम अमेरिका को सम्मान देते हैं और हमने इस बारे में बात की कि अगर हम तेजी से बल्लेबाजी करते हैं तो हम बहुत अच्छा करेंगे। कुछ ओवर खेलने के बाद हमने तेजी से हवा में शॉट लगाने की कोशिश की।'

बटलर ने रशीद की तारीफ की

बटलर ने लेग स्पिनर आदिल रशीद (13 रन देकर दो विकेट) और लियाम लिविंस्टोन (24 रन देकर एक विकेट) के गेंदबाजी प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'आदिल ने शानदार गेंदबाजी की। लिवी ने भी मिलकर अच्छी गेंदबाजी की। जब आप एक मैच में गेंदबाजी नहीं कर रहे होते हैं और फिर अचानक आपको चार ओवर डालने पड़ते हैं तो यह मुश्किल होता है, इसलिए उन्हें तैयार रहने का श्रेय जाता है।'
विज्ञापन

बटलर ने कही यह बात

इंग्लैंड - फोटो : ICC
इंग्लैंड के कप्तान ने वापसी करने वाले जॉर्डन की गेंदबाजी की भी सराहना की जिन्होंने 19वें ओवर में हैट्रिक सहित पांच गेंदों में चार विकेट लेकर अमेरिका के पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट किया जिससे अमेरिकी टीम 18.5 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई। उन्होंने कहा, 'हमारे पास बेहतरीन विकल्प थे। हमने अपनी बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए जॉर्डन को शामिल किया और उनका विश्व कप में हैट्रिक लेना बेहतरीन प्रयास है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें