सीएम पुष्कर सिंह धामी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आशा जताई कि उनके राज्य द्वारा अपनाई गई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) देश में सभी के लिए व्यक्तिगत कानूनों में अधिक समानता का मार्ग प्रशस्त करेगी और साथ ही स्थानीय समुदायों के बीच एकता को बढ़ावा देगी तथा लैंगिक समानता को कायम रखेगी।
उत्तराखंड स्वतंत्रता के बाद यूसीसी को अपनाने वाला देश का पहला राज्य है
मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए धामी ने दावा किया कि उत्तराखंड में "लैंड जिहाद" हो रहा था जिसे उनकी सरकार ने रोका और लगभग 5,000 एकड़ अतिक्रमित भूमि को वापस हासिल किया। धामी ने कहा, "उत्तराखंड विधानसभा में पारित यूसीसी विधेयक किसी के प्रति पक्षपात दिखाने के लिए पेश नहीं किया गया था। हमारा उद्देश्य किसी को निशाना बनाना नहीं है। हमारा प्रयास सभी के लिए प्रगति सुनिश्चित करना है, क्योंकि हम सभी के विश्वास और विकास के लिए प्रयास करते हैं।"
मुंबई के पवई इलाके में एक मसाज पार्लर की आड़ में चलाए जा रहे जिस्मफरोशी के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को भी छुड़वाया जिन्हें पार्लर के मैनेजर ने जबरदस्ती वेश्यावृत्ति में धकेला था। पुलिस ने मामले में 38 साल के निखिल पारीख को भी गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक निजी शैक्षणिक संस्थान का 19 वर्षीय छात्र रविवार को पवना बांध के बैकवाटर में डूब गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने गया था तभी यह हादसा हो गया। लोनावाला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के मुताबिक नहाते समय छात्र को अंदाजा नहीं लगा और वह गहरे पानी में उतर गया। छात्र के डूबने के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद करीब एक घंटे के बाद बचाव दल ने शव को बाहर निकाला।