फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs IRE: पाकिस्तान-आयरलैंड मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा, शाहीन-रिजवान और बाबर के बीच रिव्यू को लेकर दिखी अनबन

Sun, 16 Jun 2024 10:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

कप्तान बाबर आजम, गेंदबाज शाहीन अफरीदी और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के बीच रिव्यू को लेकर भारी कन्फ्यूजन दिखा। रिव्यू लें या नहीं लें किसी को समझ नहीं आया। इसका वीडियो भी आईसीसी ने शेयर किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का 36वां मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमें विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में यह एक औपचारिक मुकाबला रहा, जिसमें दोनों टीमें सम्मान बचाने के लिए उतरीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन बनाए। हालांकि, एक वक्त आयरलैंड ने 32 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद टीम 100 के पार पहुंची। इस मैच में हाईवोल्टेज ड्राम देखने को मिला। कप्तान बाबर आजम, गेंदबाज शाहीन अफरीदी और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के बीच रिव्यू को लेकर भारी कन्फ्यूजन दिखा।
विज्ञापन


रिव्यू लें या नहीं लें किसी को समझ नहीं आया। इसका वीडियो भी आईसीसी ने शेयर किया है। जिस पर पाकिस्तान ने रिव्यू लिया, उस पर बल्लेबाज नॉटआउट रहा, जबकि जिस पर रिव्यू नहीं लिया, उस पर बल्लेबाज आउट था। हालांकि, यह जिम्मा विकेटकीपर का होता है कि वह गेंदबाज और कप्तान को बताए कि रिव्यू लेना है या नहीं, लेकिन रिजवान ने कुछ नहीं बताया। न ही शाहीन बाबर पर दबाव बनाते दिखे। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की टीम में सबकुछ ठीक नहीं है।

आयरलैंड की पारी के तीसरे ओवर की घटना

पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
यह घटना आयरलैंड की पारी के दौरान तीसरे ओवर की है। तब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर शाहीन की गेंद कर्टिस कैंफर के पैर पर लगकर फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई। इस पर शाहीन ने जबरदस्त अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। फिर शाहीन ने बाबर पर दबाव बनाया कि वह रिव्यू ले लें। बाबर ने मजबूरी में रिव्यू लिया। डीआरएस में दिखा कि गेंद पिच ही लेग के बाहर हुई थी। ऐसे में पाकिस्तान ने रिव्यू गंवा दिया। कैंफर बच गए। इसके बाद इसी ओवर की चौथी गेंद पर हैरी टेक्टर स्ट्राइक पर थे। गेंद बल्लेबाज को मिस करते हुए विकेटकीपर रिजवान के पास गई।

इस पर भी शाहीन ने अपील की, लेकिन रिजवान ने साथ नहीं दिया। शाहीन हताश होकर बॉलिंग क्रीज पर लौटे। इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर रिव्यू में दिखा कि गेंद ने टेक्टर के बल्ले का किनारा छुआ था। हालांकि, रिव्यू नहीं लेने के कारण टेक्टर बच गए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर गेंद टेक्टर के पैर पर जाकर लगी। शाहीन की अपील पर अंपायर ने एल्बीडब्ल्यू आउट करार दिया। हालांकि, टेक्टर ने रिव्यू नहीं लिया और बाद में रीप्ले में दिखा कि गेंद पिच आउटसाइड लेग हुई थी। अगर टेक्टर रिव्यू लेते तो वह बच जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद दिखा कि बाबर ने दौड़ते हुए आकर शाहीन को गले लगाया। हालांकि, शुरुआती दोनों घटनाओं पर बाबर, रिजवान और शाहीन के बीच अनबन साफ पता चली। 
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम तीन खेमे में बंटी

बाबर, रिजवान और शाहीन - फोटो : ICC/PCB
इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2024 से बाहर होने की वजह गुटबाजी रही थी। सूत्रों के मुताबिक, कप्तान के रूप में वापसी पर बाबर आजम के सामने सबसे बड़ी चुनौती टीम को एकजुट करने की थी, लेकिन गुटबाजी के कारण वह ऐसा नहीं कर सके। शाहीन शाह अफरीदी कप्तानी गंवाने और बाबर द्वारा जरूरत पड़ने पर उनका समर्थन नहीं करने से नाराज हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान कप्तानी के लिए विचार नहीं किए जाने से नाखुश हैं। टीम के सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'टीम में तीन गुट हैं। एक का नेतृत्व बाबर आजम कर रहे है तो वहीं दूसरे खेमे की अगुआई अफरीदी और तीसरे की रिजवान कर रहे हैं।

इस सब के बीच मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी से टीम की स्थिति और खराब हो गई है। पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अध्यक्ष मोहसिन नकवी को विश्व कप से पहले ही टीम की समस्याओं के बारे में अच्छी तरह से पता था। उनके करीबी और राष्ट्रीय चयनकर्ता वहाब रियाज ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, 'नकवी ने सभी खिलाड़ियों के साथ अकेले में दो बैठकें की और निजी हितों की जगह विश्व कप जीतने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था। उन्होंने उन्हें विश्व कप के बाद टीम में सभी गलतफहमियों को दूर करने का वादा भी किया था, लेकिन बात नहीं बनी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें